LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

सासाराम के अकोढ़ीगोला में इलेक्ट्रिक स्कूटी गोदाम में भीषण आग, 85 से अधिक गाड़ियां जलकर राख

सासाराम के अकोढ़ीगोला में इलेक्ट्रिक स्कूटी गोदाम में भीषण आ
इलेक्ट्रिक स्कूटी गोदाम में भीषण आग- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram : रोहतास जिले के सासाराम स्थित अकोढ़ीगोला में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में गोदाम के भीतर रखी लगभग 85 नई इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ, जिसने देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

200 से अधिक बैटरियां और स्पेयर पार्ट्स नष्ट 

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गोदाम में रखी 200 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरियां और भारी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गए। भीषण आग के साथ उठते धुएं के गुबार को देखकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत से पाया गया काबू 

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों को आग पर पूरी तरह काबू पाने में कई घंटों की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को आसपास के अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

संचालक ने बताया लगभग 80 लाख का नुकसान 

प्रतिष्ठान के मालिक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम में नई गाड़ियों का नया स्टॉक, बैटरियां और अन्य महंगे उपकरण रखे हुए थे। अचानक हुई शॉर्ट सर्किट से आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को सामान सुरक्षित बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला। उन्होंने इस दुर्घटना में लगभग 80 लाख रुपये के बड़े वित्तीय नुकसान का दावा किया है।

NSIT
Nsmch

पुलिस व प्रशासन कर रहे मामले की जांच 

घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों और इससे हुए कुल नुकसान का आधिकारिक आकलन करने में जुट गई है। पीड़ित व्यवसायी ने स्थानीय प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

रंजन की रिपोर्ट