LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : सासाराम रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, लिफ्ट में फंसे यात्री, क्षमता से अधिक सवार लोगों की वजह से हुआ हादसा

Bihar News : सासाराम रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा ताल गया है. जहाँ क्षमता से अधिक लोगों के सवार हो जाने की वजह से वे लिफ्ट में फंस गए.......पढ़िए आगे

Bihar News : सासाराम रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, लिफ्ट मे
लिफ्ट में फंसे यात्री - फोटो : RANJAN

SASARAM : सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पटना से भभुआ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर-13249) के आने के समय स्टेशन पर यात्रियों के लिए लगी लिफ्ट अचानक खराब होकर बीच में फंस गई। लिफ्ट में कई यात्री, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, फंस गए थे।

ओवरलोडिंग बनी खराबी का कारण

मिली जानकारी के अनुसार, लिफ्ट खराब होने का मुख्य कारण क्षमता से अधिक यात्रियों का सवार होना था। एक साथ ज्यादा यात्री लिफ्ट में चले गए, जिसके कारण लिफ्ट अचानक बीच में ही अटक गई।

यात्रियों की सूझबूझ से बचाव

लिफ्ट खराब होने के बाद फंसे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन यात्रियों ने खुद अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। सभी फंसे हुए यात्री, जिनमें महिलाएं भी थीं, किसी तरह लिफ्ट से लटक-लटक कर बारी-बारी से बाहर निकलने में सफल रहे। किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना ने रेलवे स्टेशन पर लगी लिफ्टों के प्रबंधन और सुरक्षा मानदंडों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रेलवे प्रशासन को दी जानकारी

रेलवे प्रशासन को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और लिफ्ट को ठीक करने का काम शुरू किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट