LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar politics - एनडीए के सम्मेलन में खाली कुर्सियां देख भड़की लवली आनंद, कार्यकर्ताओं पर बिफरी, बिना भाषण दिए लौटी वापस

Bihar politics - सम्मेलन में खाली कुर्सियां देख सांसद लवली आनंद भड़क गई और बिना भाषण दिए मंच से उतरकर वापस लौट गई।

Bihar politics - एनडीए के सम्मेलन में खाली कुर्सियां देख भड़

Sasaram - खबर रोहतास जिला के नोखा से है। जहां आज नोखा में एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कुर्सियां खाली देखकर शिवहर की जेडीयू सांसद लवली आनंद बिफर पड़ी। उन्होंने मंच से ही कार्यकर्ताओं को खरी खोटी सुनाई तथा बिना भाषण दिए ही कार्यक्रम से चली गई। 

बता दें कि कार्यक्रम दिन के 11:30 बजे से ही शुरू हो गई और कार्यक्रम खत्म होते-होते 4 बज गए। तब तक सभी वक्ता अपनी अपनी बातें रख रहे थे। मुख्य अतिथि होने के कारण सांसद लवली आनंद को सबसे अंत में बोलना था। 

Diarch GO

लंच करने चले गए सभी कार्यकर्ता

इसी बीच कार्यकर्ताओं के लिए पंडाल के एक छोर पर भोजन शुरू कर दिया गया। ऐसे में लगभग सभी कार्यकर्ता पंडाल में कुर्सियां छोड़कर भोजन करने चले गए। ऐसे में जब कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के रूप में जेडीयू सांसद लवली आनंद संबोधन करने पहुंची तो लगभग तमाम कुर्सियां खाली देखकर वह नाराज हो गई। 

इसके लिए वह मंच से ही कार्यकर्ताओं को खरी खोटी सुनाने लगी। कहने लगी कि कई महत्वपूर्ण कार्य छोड़कर वह यहां पहुंची है और यहां के कुव्यवस्था के कारण सारी कुर्सियां खाली है। उन्होंने बताई कि नोखा में पहले भी कई बड़ी-बड़ी सभाएं कर चुकी है। लेकिन यह स्थिति देखकर उन्हें काफी मायूसी हुई है। बाद में पूछने पर उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी कार्यकर्ता एकजुट है। 

NSIT
Nsmch

Report - ranjan kumar