LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बाजार में तेंदुआ दिखने से मची अफरा-तफरी, 2 युवक घायल, लोगों में मच गई दहशत

दिनदहाड़े एक तेंदुआ (Leopard) के रिहायशी इलाके में घुस आने से हड़कंप मच गया है। कोचस बाजार और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए को देखकर लोग दहशत में आ गए। इस दौरान तेंदुए के हमले में दो युवक घायल भी हो गए हैं।

बाजार में तेंदुआ दिखने से मची अफरा-तफरी, 2 युवक घायल, लोगों

Sasaram - कोचस में आज दिन में अचानक तेंदुआ दिखने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भागदौड़ के दौरान तेंदुए ने दो युवकों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदमखोर जानवर की मौजूदगी से पूरे बाजार और रिहायशी इलाके में डर का माहौल है। लोग अपने घरों के दरवाजे बंद कर सुरक्षित रहने का प्रयास कर रहे हैं।

भीड़ ने किया पथराव, जान बचाने को भागता दिखा तेंदुआ

 तेंदुए की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। कुछ स्थानीय लोग डर और गुस्से में तेंदुए पर ईंट-पत्थर से हमला भी कर रहे हैं। भीड़ और शोर-शराबे से घबराकर तेंदुआ कभी पानी भरे गड्ढों में छलांग लगा रहा है, तो कभी किसी घर में घुसने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वह सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है।

NSIT
Nsmch

 70 किमी दूर जंगल से कैसे पहुंचा मैदानी इलाके में?

 तेंदुए की मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, कैमूर पहाड़ी का जंगल कोचस से करीब 60 से 70 किलोमीटर दूर है। ऐसे में समतल मैदानी इलाके और भरे-पूरे बाजार में तेंदुए का पहुंचना आश्चर्यजनक है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ नदी और नहर के किनारे-किनारे भटकते हुए यहां तक पहुंच गया है। कुछ लोग दहशत में इसे चीता भी बता रहे हैं।

वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और तेंदुए को पकड़ने (रेस्क्यू) की कोशिश कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे संयम बरतें और भीड़ न लगाएं। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की हिदायत दी गई है। वन विभाग के लिए भीड़ को नियंत्रित करना और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ना बड़ी चुनौती बनी हुई है। 

रिपोर्ट - रंजन कुमार