महादलित बस्तियों में पेयजल समस्या को लेकर वामपंथी दलों का प्रदर्शन, समाहरणालय के गेट पर पुलिस ने रोका

महादलित बस्तियों में पेयजल समस्या को लेकर वामपंथी दलों का प्

Sasaram :  जिले में आज अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले विभिन्न वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने सासाराम के समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। 


बता दें कि आज जिला अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक समाहरणालय में आयोजित की गई। इससे पहले विभिन्न वामपंथी दलों के कार्यकर्ता विभिन्न संगठनों के बैनर के तले समाहरणालय पर पहुंच गए। इससे पहले इन्होंने पूरे नगर में जुलूस निकाला तथा समाहरणालय पर पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिला प्रशासन की टीम ने समाहरणालय के गेट पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। 

Diarch GO


माले नेता अशोक बैठा के नेतृत्व में ये प्रदर्शन किया गया। इन लोगों का कहना था कि महादलित बस्तियों की स्थिति काफी नारकीय है। पेयजल से लेकर तमाम तरह की सुविधा वहां नहीं पहुंच रही है। खासकर सांसद और विधायक मद की राशि शहरी क्षेत्र में खर्च की जा रही है और गांव के महादलित टोला में प्रतिनिधि अपने फंड का राशि खर्च नहीं कर रहे हैं। 


इन लोगों का कहना था कि सांसद निधि एवं विधायक निधि का उपयोग महादलित बस्तियों में होना चाहिए। तेज और कड़ी धूप में घंटों तक प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय के मुख्य गेट को घेर कर रखा था।

NSIT
Nsmch


रंजन की रिपोर्ट