LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: हॉस्टल के कमरे में मिली लॉ छात्रा की लाश, फंदे से लटकर कर दी जान, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट, मचा हड़कंप

Bihar News: लॉ की छात्रा का शव उसके कमरे से फंदे से लटका हुआ मिला जिसके बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा था इसकी जानकारी सर्वजनिक नहीं की गई है।

लॉ छात्रा
छात्रा ने की खुदकुशी - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के रोहतास से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एलएलबी के पाचंवें सेमेस्टर क छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हॉस्टल की अन्य छात्राओं में दहशत फैस गया। दरअसल, मामला रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण विश्वविद्यालय (GNSU) का है। जानकारी अनुसार गुरुवार रात, LLB के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा प्रियंका कुमारी (20) का शव उसके हॉस्टल कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया। मृतका कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के बेरी पेरियार गांव की निवासी थी।

हॉस्टर के कमरे में मिला शव 

छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे से बरामद किया गया। बताया गया कि गुरुवार को प्रियंका क्लास में नहीं गई थी और हॉस्टल में ही थी। जब उसकी रूममेट छात्राएं कमरे पर पहुंचीं, तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर छात्राओं ने हॉस्टल प्रबंधन को सूचना दी। प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़कर शव को उतारा गया। 

सुसाइड नोट बरामद 

शुरुआती रिपोर्ट में कमरे से एक सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है। मौके पर बिहार पुलिस की टीम ने छात्रा के कमरे से मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस इन सबका निरीक्षण कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने नारायण मेडिकल परिसर में मीडिया के प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा दी है।

विश्वविद्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा 

परिसर के मुख्य गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बाहरी लोगों के आने-जाने पर निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने तक अनावश्यक भीड़ और अफवाहों से बचना जरूरी है। डेहरी मुफस्सिल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग एक माह पहले प्रियंका की सगाई हुई थी। इसके बाद से वह तनाव में बताई जा रही थी। फिलहाल, छात्रा के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और उनसे पूछताछ की की जा रही है।

NSIT
Nsmch

बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष का है विश्वविद्यालय 

रोहतास एसपी रोशन कुमार ने बताया कि छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल नोट की हैंडराइटिंग की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। यह विश्वविद्यालय भाजपा के बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह का है। घटना ने यूनिवर्सिटी में खलबली मचा दी है और प्रशासन व पुलिस पूरी तरह से मामले की जांच में जुटी हुई है।

रोहतास से रंजन की रिपोर्ट