LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Police: बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर होगा थानेदारों का तबादला, 19 थानों को मिलेंगे नए थानेदार, देखिए लिस्ट

Bihar Police: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर थानेदारों का तबादला हो सकता है। 19 थानों को नए थानेदार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आइए जानते हैं इनका इनका ट्रांसफर होगा...

Bihar Police
Bihar Police - फोटो : social media

Bihar Police: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए रोहतास जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले की संभावना बढ़ गई है। पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग से 21 अगस्त 2025 को जारी निर्देश संख्या 321 के अनुसार 2018 बैच के उन पुलिस अवर निरीक्षकों का जिला से बाहर स्थानांतरण किया जाएगा, जिन्होंने 31 अगस्त तक अपनी पांच साल की कार्यकाल अवधि पूरी कर ली है। इस आदेश के लागू होते ही जिले के 19 से अधिक थानों में थानेदारी बदल जाएगी और नए अधिकारियों की कमान थानों में संभालने की संभावना है।

 2018 बैच के थानेदारों की बदलेगी कुर्सी 

एडीजी मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन अवर निरीक्षकों की पोस्टिंग प्रतिनियुक्ति पर जिला से बाहर रही है, उनकी पदस्थापन अवधि में वह अवधि भी जोड़ी जाएगी। इसके चलते रोहतास के डेढ़ दर्जन से अधिक थानों में कार्यरत 2018 बैच के थानेदारों की कुर्सी बदलने की संभावना बढ़ गई है।

संभावित तबादले वाले थानेदार 

रोहतास जिले में जिन थानों पर फिलहाल 2018 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं, उनमें तिलौथू – जयराम शुक्ला, अमझोर – नेहा कुमारी, दरिगांव – मितेश कुमार, दरिहट – नेहा सिन्हा, आयारकोठा – सुगंधा प्रियदर्शिनी, यदुनाथपुर – अनिल पासवान, चुटिया – बिट्टू लाल रंजन, डालमियानगर – अजय कुमार, कच्छवा – पंकज पासवान, काराकाट – भागीरथ कुमार, सूर्यपुरा – मनीष कुमार शर्मा, संझौली – शिव कुमार मंडल, इंद्रपुरी – माधुरी कुमारी, भानस – विजय कुमार, धर्मपुरा – राकेश कुमार, करवंदिया – विकास कुमार, बाघैला – अंकुश कुमार मंडल, महिला थाना – गुड़िया कुमारी और अनुसूचित जाति/जनजाति थाना – गुड्डू कुमार सरदार शामिल हैं। 

2014 बैच के कुछ सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर

इसके अलावा, 2014 बैच के कुछ सब-इंस्पेक्टर भी जिले में थानेदार के पद पर तैनात हैं, जिनमें नौहट्टा थानाध्यक्ष – चंद्रशेखर शर्मा, बडहरी थानाध्यक्ष – विश्वजीत और सब-इंस्पेक्टर – राखी कुमारी, जितेंद्र कुमार पंडित, सुरेंद्र बैठा शामिल हैं। 

NSIT
Nsmch

 कार्रवाई प्रक्रिया में तेजी 

शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश ने इस प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। उन्होंने 27 अगस्त को पत्र संख्या 3874 जारी कर रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर के पुलिस कप्तानों से 31 अगस्त 2025 तक की अवधि पूरी कर चुके इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और एएसआई की सूची 24 घंटे के भीतर हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों रूप में भेजने का निर्देश दिया।

 पुलिस अधीक्षक का बयान 

रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन ने बताया कि पांच साल की अवधि पूरी कर चुके पुलिस अधिकारियों का तबादला तय है। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2025 सहित दशहरा और अन्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि रोहतास पुलिस हर परिस्थिति में तैयार है और किसी भी चुनौती का सामना डटकर करेगी।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट