LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Election 2025 - मेरे नचनिया होने से कोई फर्क नहीं पड़ता, बिहार का विकास नहीं हो रहा है, इससे फर्क पड़ता है, खेसारी यादव ने विरोधियों को दिया करारा जवाब

Bihar Election 2025 - नचनिया कहे जाने पर खेसारी यादव ने विरोधियों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मै नचनिया हूं। इससे फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन बिहार का विकास नहीं हो रहा है, इससे फर्क पड़ता है।

Bihar Election  2025 - मेरे नचनिया होने से कोई फर्क नहीं पड़

Sasaram - खबर रोहतास जिला के दिनारा विधानसभा क्षेत्र से है। जहां दिनारा के पीथनी में भोजपुरी के ट्रेडिंग स्टार सिंगर खेसारी लाल यादव ने दिनारा के राजद प्रत्याशी राजेश यादव के लिए वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें नचनिया कह रहे हैं। लेकिन क्या उनके नचनिया होने से बिहार बर्बाद हो रहा है। 

उन्होंने कटाक्ष किया कि हां मैं नचनिया हूं। इससे बिहार को कोई फर्क नहीं पड़ता। बिहार का विकास नहीं हो रहा है, इससे बहुत फर्क पड़ता है। उन्होंने कहा कि एक खेसारी लाल यादव को हराने के लिए पूरा केंद्र की सरकार लग गई। पटना से लेकर दिल्ली तक बड़े-बड़े लोग खेसारी लाल यादव के लिए परेशान हो गए। 

उन्होंने यह कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि जब कोई आगे बढ़ रहा है तो बहुत लोगों को दिक्कत होती है। इसीलिए बहुत से लोग उनके पीछे पड़ गए। लेकिन अब बिहार आने वाले समय में बहुत आगे बढ़ने वाला है। क्योंकि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। 

बता दें कि खेसारी लाल यादव की सभा में काफी भी इकट्ठा हो गई। राजद के राजेश यादव के लिए वोट मांगा तथा कहा कि बिहार में तेजस्वी की सरकार बनाना बहुत जरूरी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रंजन कुमार