LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : शाहाबाद में जदयू को लगा बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, पार्टी से नाराज दुसरे बड़े नेता ने बसपा का थामा दमन

Bihar News : चुनाव से पहले जदयू को शाहाबाद में बड़ा झटका लगा है. जहाँ पार्टी के जिला अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ दिया है. वहीँ पार्टी से नाराज नेता ने बसपा का दामन थाम लिया है....पढ़िए आगे

Bihar News : शाहाबाद में जदयू को लगा बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष ने
जदयू को झटका - फोटो : RANJAN

SASARAM : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसी कड़ी में, सासाराम की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। रोहतास जिले के कद्दावर नेता और पूर्व में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के जिलाध्यक्ष रह चुके अजय कुशवाहा ने अपने भाई डॉ. निर्मल कुशवाहा के साथ जन सुराज का दामन थाम लिया है।

कुशवाहा बंधुओं ने छोड़ी पुरानी पार्टी

अजय कुशवाहा रोहतास जिले की राजनीति में एक जाना-माना चेहरा रहे हैं और पूर्व में जदयू के जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहीं, उनके भाई डॉ. निर्मल कुशवाहा भी जिले में अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। दोनों नेताओं का एक साथ जन सुराज में शामिल होना, सासाराम और शाहाबाद क्षेत्र की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।

Diarch GO

सासाराम विधानसभा से उम्मीदवारी की प्रबल संभावना

जन सुराज में शामिल होने के बाद से ही यह प्रबल चर्चा है कि अजय कुशवाहा या डॉ. निर्मल कुशवाहा में से कोई एक सासाराम विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकता है। कुशवाहा समुदाय में मजबूत पकड़ रखने वाले इन दोनों नेताओं के पार्टी में आने से जन सुराज को सासाराम सीट पर एक मजबूत दावेदार मिल सकता है, जिससे यहाँ की चुनावी लड़ाई त्रिकोणीय हो सकती है।

जन सुराज की 'साफ छवि' की रणनीति

जन सुराज पार्टी लगातार उन नेताओं को मौका दे रही है, जिनकी छवि साफ हो और जो जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े रहे हों। अजय कुशवाहा और डॉ. निर्मल कुशवाहा का जन सुराज में आना प्रशांत किशोर की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत वह जातीय समीकरणों और प्रभावशाली स्थानीय चेहरों को साधकर बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं। कुशवाहा बंधुओं का यह कदम जदयू और अन्य प्रमुख दलों के लिए एक बड़ी चुनौती पैदा कर सकता है। 

NSIT
Nsmch

BSP में अशोक सिंह

वहीँ जदयू (JDU) से टिकट नहीं मिलने के बाद अशोक सिंह नाराज चल रहे थे। अब उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में सासाराम विधानसभा क्षेत्र से BSP के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अशोक कुमार सिंह कुशवाहा समाज से आते हैं और सासाराम क्षेत्र में कुशवाहा समाज का मजबूत वोट बैंक माना जाता है। उनके BSP में शामिल होने से चुनावी समीकरणों पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अशोक सिंह का यह कदम सासाराम विधानसभा में मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकता है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट