LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

जनसुराज के उम्मीदवार पर लगा विरोधी पार्टी के कैंडिडेट को जान से मारने की धमकी का आरोप, थाने पहुंचा मामला

जनसुराज के उम्मीदवार पर लगा विरोधी पार्टी के कैंडिडेट को जान

Sasaram -- खबर सासाराम से है। जहां सासाराम विधानसभा क्षेत्र के दो पार्टी के प्रत्याशियों के बीच भारी तनाव देखने को मिल रहा है। दोनों ने एक दूसरे पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में आवेदन दिया है।

 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के आशुतोष सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी विनय कुमार सिंह पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। वहीं जन सूराज के प्रत्याशी विनय सिंह ने एनसीपी के प्रत्याशी आशुतोष सिंह पर रंगदारी का आरोप लगाया है।  

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिंह का कहना है कि जन सुराज के प्रत्याशी विनय सिंह का मतदाता सूची में दो जगह नाम है। जब उन्होंने इसकी शिकायत निर्वाचित अधिकारी से किया तो जन सुराज के प्रत्याशी काफी नाराज हो गए तथा स्कूटनी सेंटर पर आकर उन्हें धमकी दी गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी एसडीएम के दफ्तर में लगे कैमरे में कैद है। 

वहीं विनय सिंह का कहना है कि उन्होंने SIR में एक जगह से अपना नाम हटाने के लिए पहले ही आवेदन कर चुके हैं। इसी बात को लेकर एनसीपी के प्रत्याशी उनसे 5 लाख की मांग कर रहे थे। इस संबंध में दोनों पक्ष के द्वारा नगर थाना को आवेदन दिया गया है। 

NSIT
Nsmch

Report - ranjan kumar, sasaram