LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Politics: सत्ता लोभी हैं नरेंद्र मोदी, जगद्गुरु शंकराचार्य का पीएम पर बड़ा हमला, बिहार चुनाव में सिखाएंगे सबक...

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता लोभी हैं...कहते थे झोला उठाकर कभी भी चल देंगे..अरे भैया तो तुम कभी गए क्यों नहीं...75 साल के हो गए..रिटायर्ड हो गए... ये कहना है जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का..

जगद्गुरु शंकराचार्य
जगद्गुरु शंकराचार्य का पीएम मोदी पर बड़ा हमला - फोटो : social media

Bihar Politics: जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों बिहार दौरे पर हैं। शंकराचार्य ने बिहार के 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। वहीं अब उन्होंने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। शंकराचार्य ने पीएम मोदी को सत्ता लोभी करार दिया है। दरअसल, रोहतास जिले के डेहरी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा हमला बोला है।

सत्ता लोभी हैं नरेंद्र मोदी 

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता लोभी हैं। 75 साल हो गए, रिटायर्ड हो गए लेकिन अब भी रिटायर नहीं हुए। जैसा कहते थे कि कभी भी झोला उठाकर चल देंगे, अरे भैया, तुम तो कभी नहीं गए। ऐसा लगा था कि तुम बीच में चले जाएंगे, 75 साल के पहले ही चले जाएंगे, इतने त्यागी हैं।

सीनियर नेताओं के साथ किया अन्याय

उन्होंने आगे कहा कि, इससे पता चलता है कि नरेंद्र मोदी कितने सत्ता लोभी हैं। उन्होंने दिखाया कि मेरे जैसा त्यागी कोई नहीं, लेकिन अब स्पष्ट हो गया कि इनके जैसा सत्ता लोभी कोई नहीं। जो आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और अन्य सीनियर नेताओं के साथ अन्याय हुआ पहले लगता था कि नियम सबके लिए हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं लगता। उसकी भरपाई कौन करेगा?

243 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी 

स्वामी के बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है और सोशल मीडिया पर भी यह तेजी से चर्चा में है। गौरतलब हो कि, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बिहार के 243 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के उतारने का ऐलान कर दिया है।  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दावा किया कि बिहार की शुद्ध देसी नस्लों की गायें लगभग लुप्त हो चुकी हैं और इस गंभीर संकट से निपटने के लिए वे आगामी विधानसभा चुनाव में हर सीट पर ‘गौ-रक्षक’ उम्मीदवार उतारेंगे।

NSIT
Nsmch

गायों की रक्षा के लिए करें मतदान 

उन्होंने कहा कि, हम 243 सीटों पर गौ-रक्षक को उम्मीदवार बनाएंगे। यह हमारा विरोध का तरीका है। हमारे पूर्वजों ने कई उपाय आजमाए लेकिन नेताओं ने कभी समस्या का समाधान नहीं किया। अब वोटर आगे आएं और गायों की रक्षा के लिए मतदान करें। शंकराचार्य ने साफ किया कि उनका फिलहाल कोई राजनीतिक दल नहीं है और वे किसी पार्टी से गठबंधन भी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे निर्दलीय उम्मीदवारों की पहचान की जाएगी, जो गौरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध हों। उन्हें उनका आशीर्वाद मिलेगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर क्षेत्र से कम से कम एक गौरक्षा समर्थक उम्मीदवार चुनाव लड़े।

रोहतास से रंजन की रिपोर्ट