LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: सासाराम में निजी बस संचालकों की 'अनिश्चितकालीन' हड़ताल, यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

Bihar News: रोहतास जिले के सासाराम में निजी बस संचालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

 Indefinite strike of private bus operators in Sasaram
सासाराम में निजी बस संचालकों की 'अनिश्चितकालीन' हड़ताल- फोटो : reporter

Bihar News:  रोहतास जिले के सासाराम में निजी बस संचालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसके चलते सासाराम से खुलने वाली सभी बसें थम गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बस संचालकों का आरोप है कि जिला प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा आए दिन बसों का चालान काटा जा रहा है, जिससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। उनकी मुख्य शिकायत यह है कि बेदा स्थित बस पड़ाव से निकलने के लिए अभी तक बाईपास और रिंग रोड का निर्माण नहीं हुआ है।

Diarch GO

बाईपास/रिंग रोड का अभाव: बस संचालकों का कहना है कि बाईपास और रिंग रोड न होने के कारण उन्हें बसों को शहर के बीच बाजार से होकर गुजारना पड़ता है।चालान की समस्या: बाजार में अगर किसी यात्री को उतारने या चढ़ाने के लिए बस रोकी जाती है, तो तुरंत चालान काट दिया जाता है।ड्राइवरों के साथ दुर्व्यवहार: बस संचालकों का आरोप है कि चालान काटने के दौरान बस के ड्राइवरों के साथ भी दुर्व्यवहार किया जाता है।

बस संचालकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। इस हड़ताल से सासाराम और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले हजारों लोग प्रभावित हुए हैं, जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुँचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और बस संचालकों के बीच बातचीत के बाद ही इस गतिरोध के हल निकलने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रंजन कुमार