LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सिर्फ झूठा वादा है ‘हर घर से सरकारी नौकरी’, उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर लगाया जनता को धोखा देने का आरोप

सिर्फ झूठा वादा है ‘हर घर से सरकारी नौकरी’, उपेंद्र कुशवाहा

Sasaram - खबर सासाराम से है। जहां राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बिहार के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के पक्ष में खड़े हैं। ऐसे में विपक्ष के किसी बातों का कोई मतलब नहीं है। 

उन्होंने सासाराम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह कानून जो केंद्र सरकार के अधीन है। उसे राज्यों के संदर्भ में चुनावी वादा करना बेहद गलत है। इसका कोई मायने नहीं है। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार विपक्ष के लोग हर घर में सरकारी नौकरी की बात कर रहे हैं। जबकि यह संभव ही नहीं है। 

यह विपक्ष के लोग भी जानते हैं। इसके बावजूद झूठा चुनावी वादा कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि वे लोग सरकार में किसी हाल में नहीं आएंगे। ऐसी स्थिति में अनाप-शनाप चुनावी वादे किया जा रहा है। जिसका कोई मायने नहीं है।