LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : सासाराम में बदमाशों ने गोली मारकर स्वर्ण व्यवसायी को किया जख्मी, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News : सासाराम में बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोली मारकर स्वर्ण व्यवसायी को जख्मी कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : सासाराम में बदमाशों ने गोली मारकर स्वर्ण व्यवसा
स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली - फोटो : RANJAN

SASARAM : सासाराम के मुबारक गंज निवासी युवा स्वर्ण ब्यवसाई फर्म अशोका ज्वेलर्स प्रो अशोक सोनी प्रतिष्ठान फजल गंज को प्रातः 3 बजे के आस -पास दीपावली पूजन के दौरान अपराधियों द्वारा गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आल इंडिया ज्वेलर्स एन्ड गोल्डस्मिथ फेडरेशन बिहार के प्रतिनिधि सुशील सोनी, संतोष सेठ, बैजनाथ प्रसाद, राजू सोनी एवं अमिताभ सोनी सूचना प्राप्त होते ही अशोक सोनी के निवास जा कर हालात का जायजा लिया। जहाँ कोई पुरुष घर पर नहीं थे। ततपश्चात् उनके ससुराल कोठाटोली निवासी शिवपूजन सेठ से मिलकर घटना की जानकारी ली। 

आल इंडिया ज्वेलर्स एन्ड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा के द्वारा वार्ता से प्राप्त सूचना के अनुसार अपराधियों से अशोक सोनी की नोक झोक हुई। इसके बाद अपराधिओं ने कई गोली मारी और चैन छीन फरार हो गए । गोलीबारी के दौरान 8 वर्षीय पुत्र के पैर से गोली छू कर निकल गई। जिससे आंशिक रूप से घायल हो गया। 

Diarch GO

लोगो ने अशोक सोनी को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर ईलाज हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया | सूचना के अनुसार स्थिति चिंता जनक है। पुलिस टीम आकर घटना की जानकारी ली एवं जाँच जारी है|

 आल इंडिया ज्वेलर्स एन्ड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के शाहाबाद प्रभारी बबल कश्यप ने कहा की संगठन घटना का विरोध करती है एवं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है| वर्मा ने कहा की सासाराम एसपी रौशन कुमार जी से बात हुई तो बताया कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्राप्त सूचना के अनुसार कार्यवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट