LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

खाने का पैसा मांगा तो ढाबे के वेटर को बदमाशों ने मारी गोली, घायल को किया गया रेफर

खाने का पैसा मांगा तो ढाबे के वेटर को बदमाशों ने मारी गोली,

Sasaram - खबर रोहतास जिले के एनएच 19 से जुड़ी है, जहां संचालित एक लाइन होटल में खाने का पैसा मांगने पर बदमाशों ने एक वेटर को गोली मार दी।  हादसे के बाद घायल वेटर  को नाजुक हालत में रेफर किया गया  है।

पूरी घटना देर रात करीब 2 बजे शिवसागर थाना क्षेत्र स्थित लाइन होटल हाईवे हंगामा में हुआ।  घटना के संदर्भ में बताया गया है कि बीती रात करीब 2 बजे कुल 7 लोग होटल में खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद जब वे पैसे दिए बिना बाहर जाने लगे, तो वेटर ने उनसे पैसे मांगे। इस बात पर वेटर के साथ उनकी नोंक-झोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर एक अपराधी ने वेटर को गोली मार दी।

गोली चलने के बाद होटल में अफरातफरी मच गई। इस दौरान अपराधी दहशत फैलाने के उद्देश्य से 2-3 राउंड फायरिंग करते हुए अपने प्राइवेट गाड़ी से फरार हो गए।

5 लोगों को गिरफ्तार किया


NSIT
Nsmch

मामले में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त हथियार और गाड़ी के साथ कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सभी अपराधियों की पहचान कर ली है। दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

हथियार, मोबाइल और कार जब्त

गिरफ्तार अभियुक्तों में काराकाट के औदानी बिगहा निवासी अशोक कुमार, चेनारी निवासी गोपाल कुमार एवं प्रगति कुमार, भदरशीला गांव निवासी अनूप लाल मंडल और शिवसागर निवासी सिराजुद्दीन राइन शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक मैगजीन लगा पिस्टल, एक खाली मैगजीन, छह खोखे, एक मिसफायर गोली, 7 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल और एक 4 पहिया गाड़ी जब्त किया है।