LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Dowry murder - दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, एक साल पहले हुई थी शादी

Dowry murder - दहेज के फंदे पर एक विवाहिता झूल गई है। शादी के एक साल बाद ही ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई।

Dowry murder - दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, एक साल पहले हु

Sasaram - सासाराम के परसथुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बकसरा गांव में शुक्रवार की देर रात एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू देवी के रूप में हुई है, और इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप

मृतका खुशबू देवी के पिता गंगा दयाल ने अपनी बेटी की मौत को लेकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज के लिए की गई हत्या का मामला है। गंगा दयाल के अनुसार, खुशबू की शादी पिछले साल जून महीने में बड़े ही धूमधाम से की गई थी, लेकिन विवाह के कुछ ही दिन बाद से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे थे।

Diarch GO

पिता ने मांगा इंसाफ

खुशबू के पिता गंगा दयाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “मेरी बेटी को ससुराल वालों ने दहेज के लालच में मार डाला है। उसे रोज-रोज परेशान किया जाता था। अब हमें इंसाफ चाहिए और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।” इस घटना के बाद खुशबू के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ससुराल पक्ष ने आरोपों को नकारा, बताया आत्महत्या

दूसरी ओर, खुशबू के ससुराल पक्ष ने दहेज हत्या के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उनका दावा है कि खुशबू देवी ने स्वयं घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। ससुराल पक्ष का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही परसथुआ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों (मायके वालों) के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, साथ ही मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।