LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Criime - युवक ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी, शादी करने से इनकार के बाद दिया घटना को अंजाम

Bihar Crime: शादी करने से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका को होटल के कमरे में गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Bihar Criime - युवक ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर कर ली खुदक
प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के माईको के पास एक निजी गेस्ट हाउस में प्रेमी जैकी ने अपनी प्रेमिका काजल कुमारी को गोली मार दी तथा खुद भी गोली मार कर खुदकुशी कर लिया। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सासाराम के एसडीपीओ-2 दिलीप कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दिया है। 

वहीं घायल काजल कुमारी सासाराम के दलेलगंज मोहल्ले की रहने वाली है। उसे इलाज के लिए सासाराम के सदर लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। 

Diarch GO

मॉल में काम करती थी युवती

बताया जाता है कि आरव बैंक्विट हॉल गेस्ट हाउस नामक एक निजी होटल के कमरे में यह वारदात हुई है। लड़की की मां ने बताई कि उसकी बेटी एक मॉल में काम करती है। कुछ घंटे पहले ही वह अपनी बेटी को बाजार में छोड़कर आई थी। 

लेकिन बाद में पता चला कि उसकी बेटी को बॉलिया के रहने वाले एक युवक ने होटल के कमरे में गोली मार दिया है। लड़की की मां का कहना है कि युवक उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था।

NSIT
Nsmch

दूसरी जाति बनी बाधा

 लेकिन अंतर्जातीय होने के कारण लोक लाज की वजह से लड़की शादी करना नहीं चाहती थी। इसी बात से नाराज होककर युवक ने उनकी पुत्री को गोली मार दी है। बता दें कि युवक जैकी कुमार उर्फ लड्डू ने खुद को भी होटल के कमरे में गोली मार लिया है। 

मौके से एक कट्टा तथा कारतूस का खोखा भी बरामद हुआ है। 

रिपोर्ट - रंजन कुमार