LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

dance party raid - डांस पार्टी के बहाने नाबालिग लड़कियों के साथ हो रहा था गंदा काम, 9 लड़कियों को किया रेस्क्यू, चार युवक गिरफ्तार

dance party raid - डांस पार्टी के ठिकानों पर छापेमारी कर 9 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है। इस दौरान 8 महिलाओं और 4 पुरुषों को भी गिरफ्तार किया गया है।

dance party raid - डांस पार्टी के बहाने नाबालिग लड़कियों के

Sasaram -- भागलपुर के बाद अब रोहतास जिले में भी डांस पार्टी की आड़ में देह व्यापार का मामला सामने आया है। एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर टोला में कई डांस पार्टी के ठिकानों पर छापेमारी कर 9 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है। इस दौरान 8 महिलाओं और 4 पुरुषों को भी गिरफ्तार किया गया है।

देह व्यापार का संदेह


Diarch GO

एसपी रौशन कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि नाच-गाने की आड़ में देह व्यापार के धंधे से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि अभी विस्तृत जांच जारी है। यह छापेमारी 'नया सवेरा' अभियान के तहत की गई है।

गरीब परिवारों की लड़कियां


NSIT
Nsmch

सूत्रों के अनुसार, धंधा में लिप्त अधिकांश लड़कियां गरीब परिवार की हैं। पैसा का लालच देकर नर्तकी ग्रुप चलाने वाले संचालक इन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं। पैसे की वजह से ही नाबालिग लड़कियां इस दलदल में फंस गई हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस के साथ-साथ बाल कल्याण समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।

लड़कियों की उम्र और बाकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। मुक्त कराई गई सभी लड़कियों को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू की गई सभी लड़कियों की उम्र और अन्य जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है। उन्हें सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य रेड लाइट इलाकों और नाच पार्टियों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट -  रंजन कुमार