LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अद्भूत बच्ची! सिर्फ छह साल की उम्र में घुड़सवारी में हासिल कर ली महारत, ट्रेनों और बसों के साथ लगाती है रेस

Bihar wonder girl - सिर्फ छह साल की उम्र में एक बच्ची ने घोड़सवारी में महारत हासिल कर ली है. वह न सिर्फ घोड़े की लगाम संभालती है, बल्कि ट्रेन के साथ रेस भी लगाती है।

अद्भूत बच्ची! सिर्फ छह साल की उम्र में घुड़सवारी में हासिल क
छह साल की बच्ची की हैरानी करनेवाली घुड़सवारी- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - खबर सासाराम से हैं। सासाराम के गौरक्षणी मोहल्ले की रहने वाली 6 वर्ष की आब्या इन दिनों में चर्चा में है। आब्या कि उम्र मात्र 6 साल की है। बच्ची को घुडसवारी में महारत हासिल है। जब वह सड़कों पर घोड़ा लेकर निकलती हैं तो लोग देखते रह जाते हैं। 

आब्या जहां पहले अपने कैंपस में ही घोड़ा दौड़ती थी। लेकिन कैंपस से निकाल कर वो मोहल्ले में घोड़ा दौड़ने लगी। उसके हौसले और बढ़े और अब वह सड़कों पर घोड़ा लेकर निकल जाती है और पूरे शिद्दत से घुड़सवारी करती है। 

मोहल्ले में बादल की सवारी करती है

आब्या कहती है कि वह अपने घोड़े का नाम बादल रखी है। उसे घुड़सवारी बेहद पसंद है। इसलिए 1 साल से बादल की सवारी कर रही है। अब तो बादल नामक घोड़े से उसकी दोस्ती हो गई है। सुबह और शाम जब भी समय मिलता है, वह बादल के पीठ पर सवार हो जाती है और पूरे मोहल्ले की एक चक्कर काट कर आती है। 

NSIT
Nsmch

बस ट्रेन के साथ लगाती है रेस

इतना ही नहीं, आब्या का घर सासाराम रेलवे स्टेशन के निकट है तो कभी-कभी वह ट्रेन और मालगाड़ी से भी रेस लगाती हुई दिख जाती है। आब्या के पिता भूपेंद्र सिंह कहते हैं की बचपन से ही जानवरों को लेकर आब्या की रुचि को देखते हुए उन्होंने उसे घुड़सवारी सिखाने का फैसला लिया। 

रिपोर्ट - रंजन कुमार