LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Election 2025 : रोहतास में महागठबंधन को लगा बड़ा झटका, सात सीटों में से छह पर एनडीए ने जमाया कब्जा, एक पर माले विजयी

Bihar Election 2025 : रोहतास में महागठबंधन को लगा बड़ा झटका,

SASARAM : रोहतास जिले की सातों विधानसभा सीटों के अंतिम नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें एनडीए (JDU, LJP) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रत्याशियों का दबदबा देखने को मिला है। सासाराम, डेहरी और करगहर जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर इन दलों के उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है। डेहरी विधानसभा सीट पर लोजपा प्रत्याशी सोनू सिंह ने राजद के गुड्डू चंद्रवंशी को 35,968 वोटों के विशाल अंतर से हराया, जबकि सासाराम में आरएलएम प्रत्याशी स्नेहलता ने राजद के सत्येंद्र साह पर 25,443 वोटों की बड़ी बढ़त हासिल की।

जदयू (JDU) ने भी जिले में दो सीटें जीतकर अपनी पकड़ मजबूत रखी। करगहर विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह ने बसपा के उदय प्रताप को 35,676 वोटों के सबसे बड़े अंतर से पराजित किया। इसी तरह, नोखा विधानसभा सीट पर जदयू उम्मीदवार नागेंद्र चंद्रवंशी ने राजद की अनीता चौधरी को 24,054 वोटों के बड़े मार्जिन से हराकर जीत का परचम लहराया। इन नतीजों ने रोहतास में एनडीए गठबंधन की ताकत को मजबूती दी है।

आरएलएम (RLM) ने जिले में दो सीटें जीतकर खुद को एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित किया है। सासाराम की जीत के अलावा, दिनारा विधानसभा सीट पर आरएलएम प्रत्याशी आलोक सिंह ने भी राजद के राजेश यादव को 10,834 वोटों के अंतर से हराया। वहीं, चेनारी विधानसभा सीट पर लोजपा प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम ने कांग्रेस प्रत्याशी मंगल राम को 21,988 वोटों के अंतर से हराकर जिले में अपनी पार्टी की स्थिति को मजबूत किया।

हालांकि, जिले में एक सीट पर कड़ी टक्कर भी देखने को मिली। काराकाट विधानसभा सीट पर माले (CPI-ML) प्रत्याशी अरुण सिंह ने जदयू के कद्दावर नेता महाबली सिंह को महज 2,836 वोटों के करीबी अंतर से हराकर चौंकाने वाली जीत दर्ज की। यह सीट राजद गठबंधन के लिए एकमात्र राहत लेकर आई, जहां उनके सहयोगी दल माले ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कुल मिलाकर, रोहतास के इन अंतिम परिणामों से स्पष्ट होता है कि यहां राजद गठबंधन के लिए यह चुनाव निराशाजनक रहा, जिसे ज्यादातर सीटों पर एनडीए और आरएलएम के प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से हराया है। जिले की सात सीटों में से पांच सीटें एनडीए/आरएलएम के खाते में गईं, जबकि एक माले और एक लोजपा (एनडीए) के खाते में गई।

NSIT
Nsmch

रंजन की रिपोर्ट