LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

रोहतास में निगरानी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को घुस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

निगरानी दस्ते ने बिक्रमगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीरकांत शर्मा तथा उनके कार्यालय के लेखा सहायक सुभाष कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

रोहतास में निगरानी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को घुस लेते रं
रोहतास में निगरानी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को घुस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क:  बिहार के रोहतास में इन दिनों रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारियों पर आफत आन पड़ी है. रिश्वत लेने वालों के विरुद्ध निगरानी विभाग लगातार कार्रवाई कर गिरफ्तारी कर रही है. ताजा मामला रोहतास जिला विक्रमगंज से है। जहां निगरानी की टीम ने बिक्रमगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीरकांत शर्मा तथा उनके कार्यालय के लेखा सहायक सुभाष कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।


यह है कि रिश्वत की राशि एक शिक्षक से ही ली जा रही थी। निगरानी की टीम ने बिक्रमगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में छापामारी कर BEO सुधीर कांत शर्मा को 7 हजार 6 सौ रुपए तथा उनके कार्यालय के लेखा सहायक सुभाष कुमार को सात हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वे दोनों आदर्श मध्य विद्यालय, गोटपा के शिक्षण विद्या भूषण से रिश्वत ले रहे थे। बताया जाता है कि ट्रेनिंग के दौरान एरिअर की राशि भुगतान करने एवं सर्विस बुक के संधारण में प्रतिवर्ष पांच सौ रुपए के हिसाब से रुपए की मांग की गई थी। पीड़ित शिक्षक विद्याभूषण ने बताया कि उनसे 20 हजार रुपए की मांग की थी। लेकिन उन्होंने आज BEO को 7600 रुपए तथा लेखा सहायक को₹ 7000 रुपए दिए। इस दौरान निगरानी की टीम ने दोनों घूसखोरों को पकड़ लिया। 

Diarch GO

निगरानी के डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद ने बताया कि शिक्षक ने निगरानी को यह सूचना दी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। बता दे कि रोहतास जिला में पिछले एक महीने में निगरानी की टीम ने चार सरकारी बाबुओं को गिरफ्तार किया है।

NSIT
Nsmch

रोहतास से रंजन सिंह की रिपोर्ट