LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Dog Terror - पागल कुत्ते का आतंक, सड़क पर जो दिखा, उसे बनाया शिकार, 50 को पहुंचाया अस्पताल

Dog Terror - पागल कुत्ते के आतंक ने पूरे इलाके के लोगों में भय का माहौल बना दिया। इस दौरान कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काट लिया, जिसके बाद सभी अस्पताल पहुंचे।

Dog Terror - पागल कुत्ते का आतंक, सड़क पर जो दिखा, उसे बनाया

Dehri - खबर रोहतास जिला से है। जहां नासरीगंज में एक पागल कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को नोच लिया। साथ ही कई मवेशी को भी काट खाया है। इसके बाद मोहल्ले के लड़कों ने पागल कुत्ते को घेर कर लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। 

बता दें कि नासरीगंज के अतमगंज, जमालपुर, हरिहरगंज में कुत्ते ने आतंक मचाया है। लेकिन अंतत: वार्ड नंबर-14 में कुछ लड़कों ने पागल कुत्ते को घेर कर उसे मार डाला। कुत्तों का आतंक ऐसा देखने को मिला कि सड़क पर जो भी लोग चलता फिरता मिले, कुत्ता उसे दबोच लिया। कई बुजुर्गों और महिलाओं को कुत्ते ने घायल कर दिया। कुत्ते ने कई लोगों के हाथ पैर यहां तक की चेहरे और नाक में भी काट लिया। सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन दिया जा रहा है।

Diarch GO

बता दें कि जिले में आवारा कुत्तों से लगातार लोग परेशान हैं। ऐसे में कुत्ता के पागल हो जाने के बाद समस्या और बढ़ गई और नासरीगंज के कई टोला में कुत्ता ने कई लोगों को काट-काट कर घायल कर दिया। 

नासरीगंज के रेफरल अस्पताल में कई लोगों का इलाज भी कराया गया। सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि चुकी नासरीगंज के सरकारी अस्पताल में वैक्सीन की कमी हो गई। जिसके बाद आसपास के दूसरे अस्पतालों से एंटी रेबीज वैक्सीन मंगाना पड़ा है। लेकिन फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।

NSIT
Nsmch

Report – Ranjan kumar