LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Election 2025 - 10 हजार के झांसे में नहीं आएं, चुनाव बाद लौटाना होगा वापस, कांग्रेस अध्यक्ष ने एनडीए की मंशा पर उठाए सवाल, पीएम मोदी को बताया वोट चोर

Bihar Election 2025 - चुनाव से पहले 10- 10 हजार रुपए का लालच देकर महिलाओं का वोट ख़रीदने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इन महिलाओं को समझना चाहिए किए पैसा कर्ज के रूप में दिया जा रहा है तथा यह सरकार इसे वापस ले लेगी।

Bihar Election  2025 - 10 हजार के झांसे में नहीं आएं, चुनाव

Sasaram - खबर रोहतास जिला के चेनारी विधानसभा क्षेत्र से है। जहां नौहट्टा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे। उन्होंने बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे महिला रोजगार योजना पर कटाक्ष किया तथा कहा कि यह सरकार महिलाओं के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कर रही है। 

चुनाव से पहले 10- 10 हजार रुपए का लालच देकर महिलाओं का वोट ख़रीदने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इन महिलाओं को समझना चाहिए किए पैसा कर्ज के रूप में दिया जा रहा है तथा यह सरकार इसे वापस ले लेगी। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टे वाले बयान पर भी कटाक्ष किया तथा कहा की पीएम का कहना है कि राजद के लोगों ने कांग्रेस के कनपटी पर कट्टा लगाकर सीएम का पद ले लिया। उन्होंने सीएम पद चोरी की बात कही थी। जबकि खुद प्रधानमंत्री वोट चोर हैं। 

बता दे कि इस दौरान खड़गे ने चेनारी के कांग्रेस प्रत्याशी मंगल राम के लिए वोट मांगा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया तथा कहा कि यह सरकार गरीब विरोधी है। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट -रंजन कुमार