LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Politics - कायर हैं प्रधानमंत्री मोदी! राजद विधायक ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी पर उठाए सवाल, कहा - क्या जबाव देंगे पीएम

Bihar Politics - राजद विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कायर बताया है। उन्होंने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को लेकर भी सवाल उठाया। कहा कि पीएम सिर्फ झूठे बोलने में माहिर हैं।

Bihar Politics - कायर हैं प्रधानमंत्री मोदी! राजद विधायक ने
rjd विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कायर- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - खबर सासाराम से है। जहां बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तथा गरखा के आरजेडी विधायक सुरेंद्र राम ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है तथा उन्हें कायर प्रधानमंत्री कहा है। 

30 मई को पीएम के सासाराम दौरा के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि "56 इंच" के सीना होने का दम भरने वाली भाजपा 56 दिन तक भी युद्ध के मैदान में नहीं टिक पाया। प्रधानमंत्री फिर बिहार में झूठ परोसने के लिए बिक्रमगंज आ रहे हैं। 

Goal 2026

झूठ की दुकानदारी करते हैं प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा कि वह थाली में झूठ लेकर बिहार की जनता को परोसेंगे। प्रधानमंत्री झूठ की दुकानदारी करते हैं। वह जब बिक्रमगंज जाएंगे, तो यहां की जनता देश के मां-बहनों के सिंदूर की कीमत उनसे पूछेगी, कि वह जवाब दें कि जिन मां बहनों के भावनाओं से खेलते हुए ऑपरेशन सिंदूर का नामकरण किया गया। 

ऑपरेशन सिंदूर का क्या अंजाम निकला

क्या उसका कोई अंजाम निकला? ठीक उसी तरह आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए टांय टांय फीस हो जाएगी। जिस वोट को पाने की उम्मीद से प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं। वह उद्देश्य उनका कभी पूरा नहीं होगा। बता दे की सुरेंद्र राम सासाराम में राजद के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

NSIT
Nsmch

Report - ranjan kumar