LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar politics - पवन सिंह की राह पर पत्नी ज्योति सिंह, कहा – किसी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

Bihar politics - भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा है कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिलता है तो वह निर्दलीय भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

Bihar politics - पवन सिंह की राह पर पत्नी ज्योति सिंह, कहा –
निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी ज्योति सिंह- फोटो : रंजन कुमार

Dehri --  खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से चर्चित अभिनेता गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने आज डेहरी में घोषणा किया है कि अगर उन्हें किसी बड़े पार्टी से विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिली, तो वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ेगी। उनका चुनाव लड़ना हर हाल में तय है। वह जनता के आशीर्वाद से इस बार के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत जरूर आजमाएगी। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहीं की पिछले दो महीने से वह किसी राजनीतिक दल के संपर्क में नहीं है। अभी तक किसी दल से उनकी बात नहीं बनी है। लेकिन अगर उन्हें किसी भी दल से टिकट नहीं मिली, तो वह निर्दलीय ही चुनाव मैदान में आएंगी। इतना तय है कि काराकाट इलाके के किसी एक विधानसभा सीट से वह चुनाव जरूर लड़ेंगी। चाहे उन्हें निर्दलीय ही चुनाव लड़ना क्यों ना पड़े। 

Diarch GO

पिता की इलाज के लिए दिल्ली में थी 

बता दें कि रोहतास जिला के डेहरी में एक निजी फाइनेंस कंपनी के आउटलेट की उद्घाटन के लिए ज्योति सिंह पहुंची थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनके पिताजी की तबीयत खराब चल रही है। ऐसे में पिछले दो महीने से अपने पिता के इलाज के लिए वह दिल्ली में ही थी। 

NSIT
Nsmch

जिस कारण थोड़ी सी राजनीतिक गतिविधियां कम हुई है। लेकिन इतना तय है कि वह काराकाट इलाके के किसी न किसी विधानसभा सीट से चुनाव जरूर लगेगी। चाहे वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ही क्यों ना हो। 

पति के साथ लोकसभा चुनाव में किया था प्रचार

बता दे कि पावर स्टार के नाम से चर्चित भोजपुरी गायक अभिनेता पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से पिछले विधानसभा चुनाव में किस्मत अजमाया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उसे दौरान ज्योति सिंह को अपने पति पवन सिंह के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रचार करते हुए देखा गया था। 

एक साल से जनता के बीच कर रही जनसंपर्क

चुनाव समाप्ति के बाद पवन सिंह ने जहां काराकाट इलाके में सक्रिय नहीं रहे, लेकिन उनकी पत्नी पवन ज्योति सिंह लगातार पिछले एक साल से इलाके में छोटी-छोटी कार्यक्रमों में शामिल हो रही है। इतना ही नहीं, इलाके के किसी एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की भी घोषणा कर रही है। 

यह भी बता दे कि अभिनेता पवन सिंह की उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ दांपत्य जीवन मधुर नहीं है। मामला न्यायालय तक पहुंचा हुआ है।

Report --Ranjan  Kumar / Sasaram.