LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

रोहतास के 50वें जिलाधिकारी बने आईएएस दीपक कुमार मिश्रा, निवर्तमान डीएम उदिता सिंह ने सौंपा पदभार

रोहतास जिले के 50वें जिलाधिकारी के रूप में वर्ष 2019 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। एक जिलाधिकारी के रुप में उनकी यह पहली पोस्टिंग है....

रोहतास के 50वें जिलाधिकारी बने आईएएस दीपक कुमार मिश्रा, निवर
रोहतास के 50वें जिलाधिकारी के रुप आईएएस दीपक कुमार मिश्रा ने ग्रहण किया पदभार- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram : बिहार में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत रोहतास जिले के नए जिलाधिकारी (डीएम) के रूप में वर्ष 2019 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कक्ष में निवर्तमान डीएम उदिता सिंह ने उन्हें प्रभार सौंपा और नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस पदभार ग्रहण समारोह के दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। एक जिलाधिकारी के रूप में आईएएस दीपक कुमार मिश्रा की यह पहली पोस्टिंग है, जिससे जिले के प्रशासनिक हलकों में नई ऊर्जा देखी जा रही है।


मूल रूप से सिवान के रहने वाले हैं नए डीएम, मुख्यमंत्री सचिवालय से हुआ है तबादला

नवनियुक्त जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी (IIT) दिल्ली से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। रोहतास का कमान संभालने से पहले वे मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव के महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे, जहां से स्थानांतरित होकर वे अब रोहतास के 50वें जिलाधिकारी बने हैं। इससे पूर्व वे बिहारशरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त के रूप में भी अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता का परिचय दे चुके हैं।


"26 तारीख को शांतिपूर्ण मोहर्रम जुलूस संपन्न कराना हमारी पहली प्राथमिकता"

पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए नए जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने अपनी प्रशासनिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय को देखते हुए उनकी सबसे पहली और तात्कालिक प्राथमिकता आगामी 26 तारीख को आयोजित होने वाले मोहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है। इसके लिए वे जल्द ही जिले के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करेंगे।


सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान के लाभार्थियों तक पहुंचाना लक्ष्य

मोहर्रम के सफल आयोजन के बाद अपनी दूरगामी प्राथमिकताओं की चर्चा करते हुए डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम विकासमूलक और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनका मुख्य ध्येय होगा। उन्होंने साफ किया कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे वास्तविक लाभार्थियों (लाभुकों) तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे, इसके लिए वे खुद लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। विकास कार्यों में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया स्वागत, बेहतर समन्वय की उम्मीद

NSIT
Nsmch

नए समाहर्ता के आगमन पर रोहतास जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अधिकारियों ने नए डीएम को जिले की भौगोलिक और प्रशासनिक स्थिति से संक्षिप्त रूप से अवगत कराया। युवा और तकनीकी पृष्ठभूमि (आईआईटी) से आने वाले जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिले के अधिकारियों और आम जनता को विकास कार्यों में गति आने तथा प्रशासनिक व्यवस्था में और अधिक पारदर्शिता व संवेदनशीलता आने की उम्मीद है।

रंजन की रिपोर्ट