LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : बिहार में भी कश्मीर की तर्ज पर हाउसबोट का लुत्फ़ उठा सकेंगे पर्यटक, करमचट डैम में हाउसबोट क्रूज सेवा की हुई शुरुआत

Bihar News : बिहार में कश्मीर की तर्ज पर हाउसबोट का लुत्फ़ पर्यटक उठा सकेंगे. कैमूर के करमचट डैम में हाउसबोट क्रूज सेवा की शुरुआत हो गयी है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में भी कश्मीर की तर्ज पर हाउसबोट का लुत्फ़
हाउसबोट की शुरुआत - फोटो : RANJAN

SASARAM : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने रविवार को जिले के चेनारी प्रखंड स्थित दुर्गावती जलाशय में हाउसबोट क्रूज सेवा का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने 14.91 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले गुप्ताधाम ईको पर्यटन विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

गुप्ताधाम की धार्मिक और पौराणिक महत्ता

मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि गुप्ताधाम को धार्मिक मान्यता और पौराणिक कथाओं से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव ने भस्मासुर से बचने के लिए कैमूर पहाड़ी की गुफा में शरण ली थी, जिसके बाद इस स्थान का नाम गुप्ताधाम पड़ा। इसी तरह भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार से ‘मोहनियां’ और भस्मासुर से ‘भभुआ’ नाम पड़ा। सावन के महीने में यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में ईको पर्यटन का विकास आस्था, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

14.91 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

करमचट डैम पर 14.91 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करते हुए मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार में इको पर्यटन, धार्मिक स्थलों का संरक्षण और पर्यावरण संतुलन एक साथ साधा जा रहा है। यह एनडीए सरकार की सोच और संकल्प का परिणाम है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका समर्थन करेगी।

लग्जरी हाउसबोट सैलानियों के लिए आकर्षण

जल्द हीं ट्रायल के बाद सैलानियों के लिए शुरू होने वाली हाउसबोट में 8 से 10 लोगों के ठहरने की सुविधा होगी। दोनों हाउसबोट आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिनमें लग्जरी एसी कमरे, मॉड्यूलर किचन और आधुनिक बाथरूम शामिल हैं। सैलानी यहां लजीज व्यंजनों का स्वाद लेते हुए प्राकृतिक झरनों और पहाड़ों के बीच सुकून का आनंद उठा सकेंगे।

NSIT
Nsmch

पर्यटन और रोजगार को नई दिशा

दुर्गावती जलाशय में हाउसबोट सेवा शुरू होने से न केवल जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध यह इलाका अब बिहार के पर्यटन मानचित्र पर एक नए आकर्षण केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट