LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime - बड़े प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल कर्मियों ने नाबालिग छात्रा से किया गंदा काम, गुस्से में इलाके के लोग

Bihar Crime - रोहतास के बड़े प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में काम करनेवाले कर्मियों ने नाबालिग छात्रा से गैंगरेप किया। मामला सामने आने के बाद इलाके के लोग गुस्से में नजर आए।

Bihar Crime - बड़े प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल कर्मियों ने नाबा
जेम्स स्कूल हॉस्टल में छात्रा से गैंगरेप- फोटो : रंजन कुमार

Dehri - खबर रोहतास जिला की डेहरी से है। जहां इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के छात्रावास में एक 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में इंद्रपुरी थाना में एक केस दर्ज किया गया है तथा मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी उसे निजी विद्यालय के हॉस्टल के कर्मी है।

Diarch GO

 पीड़ित बच्ची नालंदा जिला के एक गांव की रहने वाली है। पीड़ित बच्ची की बुआ इस निजी विद्यालय के द्वारा संचालित एक सिलाई कटाई केंद्र में कार्यरत है। बताया जाता है कि बच्ची के साथ निजी विद्यालय के हॉस्टल में काम करने वाले कर्मियों ने हीं यह घिनौना काम किया है। 

बच्ची को स्वास्थ्य जांच के लिए सदर अस्पताल सासाराम लाया गया। वही बच्ची को इलाज के बाद बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है। साथ ही पीड़ित बच्ची की माता को सूचना देकर बुलाया गया है। फिलहाल परिजन कुछ अधिक जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। बच्ची के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने बुआ के यहां आकर ही रह रही है। 

NSIT
Nsmch

फिलहाल वह इंद्रपुरी के निजी विद्यालय का हॉस्टल में रह रही थी, जहां यह कांड हुआ है। इस सनसनीखेज मामले के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए हैं तथा पुलिस अपनी कार्रवाई में लग गई।

 बता दे कि हॉस्टल में बच्ची के साथ हुए गलत काम से स्थानीय लोग भी नाराज हैं। इस संबंध में सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन का कहना है कि पहले तो बच्ची का सर्दी खांसी की जांच के नाम पर लाया गया, लेकिन जब मामला संदीग्ध लगा तो उन लोगों ने सर्दी खांसी मामले में पुलिस के साथ बच्ची को जांच के लिए लाने पर ऐतराज जाहिर किया। तब जाकर पुणे दुष्कर्म से संबंधित जांच की गई। 

वही पकड़े गए चारों कर्मियों का सिरम भी कलेक्ट कर सदर अस्पताल सासाराम में जांच के लिए लाया गया है। पीड़ित बच्ची की मां का कहना है कि स्कूल के द्वारा उसे फोन कर बुलाया गया है। लेकिन उसे भी अभी तक बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस संबंध में पुलिस अभी फिलहाल कुछ भी बताने से बच रही है। 

रोहतास के एसपी रौशन कुमार का कहना है कि मामला अभी प्रारंभिक स्थिति में है। इसलिए अभी सभी जानकारी देना संभव नहीं है। इंद्रपुरी की थानाध्यक्ष ने भी फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार की है। यह घटना डेहरी प्रखंड के इंद्रपुरी स्थित जेम्स इंग्लिश स्कूल की है।

report - ranjan kumar