LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar politics - घुसपैठियों को वोट का अधिकार दिलाना चाहते हैं राजद और कांग्रेस, कार्यकर्ता संवाद में विपक्ष पर जमकर बरसे गृह मंत्री अमित शाह

Bihar politics - डेहरी पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने तेजस्वी और राहुल गांधी पर घुसपैठियों को बिहार का वोटर बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

Bihar politics - घुसपैठियों को वोट का अधिकार दिलाना चाहते है

Dehri --- खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डेहरी ऑन सोन पहुंचे तथा उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। डेहरी के एक निजी परिसर में गृह मंत्री अमित शाह ने लगभग 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। 

शाहाबाद तथा मगध इलाके के कार्यकर्ताओं के बीच इन्होंने अपने संबोधन में राजद तथा लालू प्रसाद पर सीधा हमला किया तथा कहा कि फिरौती, अपहरण तथा हत्या की सरकार कभी समृद्धि नहीं ला सकती है। बिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार की आवश्यकता है और यही सरकार आगे विकास कर सकती है। 

उन्होंने राहुल गांधी पर भी सीधा हमला किया तथा कहा कि राहुल गांधी बिहार में वोट अधिकार यात्रा नहीं बल्कि घुसपैठिए बचाओ यात्रा करके गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि क्या घुसपैठियों को बिहार में वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए? घुसपैठिए हमारे युवाओं का रोजगार एवं हक छीन रही है। 

बता दे कि इस दौरान कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मंत्री संतोष सिंह, डॉ प्रेम कुमार के अलावे प्रभारी भीकू भाई दलसानिया, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, एमएलसी निवेदिता सिंह भी मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch