LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News:बिहार में मूसलाधार बारिश का कहर, सड़कों-घरों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक जलजमाव, स्कूल प्रभावित

Bihar News: बिहार के कई जिलों में शनिवार को हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

Bihar News:बिहार में मूसलाधार बारिश का कहर,  सड़कों-घरों से
बिहार में मूसलाधार बारिश का कहर- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के कई जिलों में शनिवार को हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। छपरा, सीवान और गोपालगंज में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लगातार कई घंटों तक हो रही बारिश ने सासाराम शहर को पानी-पानी कर दिया है। सड़कों, गलियों और सरकारी दफ्तरों तक हर ओर जलजमाव दिखाई दे रहा है।

शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन पानी की भरमार ने उन्हें नए संकट में डाल दिया है। विशेषकर बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए सैकड़ों अभ्यर्थी भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

बारिश से पुरानी जीटी रोड, बौलिया रोड, धर्मशाला रोड, संत पॉल रोड, प्रभाकर रोड, नूरनगंज और चौखंडी पथ जैसे प्रमुख मार्ग जलजमाव से प्रभावित हो गए। दुकानों और घरों में पानी घुस गया, जिससे व्यापारी मोटर के सहारे पानी निकालते दिखाई दिए। गांधी नीम, गौरक्षणी, गोला रोड, शेरगंज, नवरतन बाजा जैसे रिहायशी इलाके भी कीचड़ और गंदे पानी में डूबे हुए हैं।

सिर्फ़ रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र ही नहीं, बल्कि सरकारी परिसरों की स्थिति भी चिंताजनक है। जिला समाहरणालय, सदर अस्पताल, नगर निगम, बिजली विभाग, अनुमंडल कार्यालय और पोस्ट ऑफिस जैसे प्रमुख कार्यालय भी जलजमाव से अछूते नहीं रहे। कई जगह अधिकारियों और कर्मचारियों की गाड़ियां एक से डेढ़ फुट पानी में डूबी रहीं। यह दृश्य साफ़ करता है कि जब सरकारी परिसरों की यह हालत है, तो आम नागरिकों की स्थिति और भी गंभीर होगी।

NSIT
Nsmch

बारिश के कारण शहर में यातायात प्रभावित हुआ है। कई सड़कों पर गाड़ियां फंसी हुई हैं और लोग पैदल चलने में भी मुश्किल का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पानी निकासी और राहत कार्यों के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों और मशीनरी को तैनात किया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे भारी जलजमाव वाले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएँ और सुरक्षा का ध्यान रखें।

सासाराम से नरोत्तम कुमार सिंह की रिपोर्ट