LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : 55 करोड़ की लागत से बने मॉडल अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन, कहा-एक ही जगह मिलेगी कई सुविधाएं

Bihar News : सासाराम सदर अस्पताल में मॉडल अस्पताल की शुरुआत हो गयी है. जिसका स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने उद्घाटन किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : 55 करोड़ की लागत से बने मॉडल अस्पताल का स्वास्थ्
मॉडल अस्पताल की शुरुआत - फोटो : RANJAN

SASARAM : रविवार को सासाराम के सदर अस्पताल में 55 करोड़ से अधिक की लागत से बना मॉडल अस्पताल का बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने उद्घाटन किया। सदर अस्पताल परिसर में 200 बेड का यह मॉडल अस्पताल बनाया गया है। उद्घाटन के दौरान सासाराम के राजद विधायक राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे। 

इस दौरान मंगल पांडे ने कहा कि रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में इस तरह के बड़े अस्पताल के निर्माण हो जाने से आम लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। एक ही परिसर में तमाम तरह की सुविधा होगी। पहले से ही इस अस्पताल में सौ से अधिक की सुविधा उपलब्ध है। अब इस अस्पताल में 300 से अधिक बेड हो गया। साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी यहां पर सुचारू है। 

बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा इस अस्पताल का निर्माण कराया गया। उद्घाटन के दौरान मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार की है। एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। जिसके तहत जिला अस्पतालों में अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की नीति है। वहीं दूसरी और स्थानीय विधायक राजेश गुप्ता ने कहा कि अभी अस्पताल का निर्माण कर पूर्ण रूप से नहीं हुआ है। पांच तल्ला अस्पताल में मात्र दो फ्लोर का ही काम कंप्लीट हुआ है और आनन फानन में अस्पताल का उद्घाटन कर दिया गया। 

स्थानीय राजद विधायक ने इसे चुनावी उद्घाटन करार दिया तथा कहा कि निर्माण कार्य अधूरा रहते हुए भी मंत्री ने उद्घाटन कर सिर्फ खानापूर्ति की है।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट