LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime - शादी के दो सप्ताह पहले होनेवाले दूूल्हे की हत्या, घर से 50 मीटर फेंका मिला शव

Bihar Crime - घर में शादी की तैयारी चल रही थी। दो सप्ताह बाद नई दुल्हन घर आनेवाली थी। लेकिन उससे पहले ही होनेवाले दुल्हे की हत्या कर दी गई।

Bihar Crime - शादी के दो सप्ताह पहले होनेवाले दूूल्हे की हत्

Vaishali - बिहार के पातेपुर स्थित हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर फतह में एक 24 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर फेंका हुआ मिला। मृतक की पहचान लालाबाबू राय के पुत्र सरोज कुमार उर्फ भोला के रूप में हुई है।

सुबह जब सरोज के पिता बथान में उसे देखने गए, जहां वह अक्सर सोता था, तो वह वहां नहीं मिला। तलाश के दौरान बथान से लगभग 50 मीटर की दूरी पर उसका शव मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि सरोज कुमार उर्फ भोला रोजाना रात का खाना खाकर बथान में सोने चला जाता था। रात में ही यह घटना हुई। सुबह जब लोग बथान पहुंचे तो वह वहां नहीं था, और कुछ दूरी पर उसकी लाश मिली।

4 दिसंबर को होनी थी शादी

यह घटना तब हुई जब सरोज की शादी 4 दिसंबर को होने वाली थी। देर रात उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही हरलोचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को युवक का मोबाइल और चप्पल उसके सोने वाले स्थान से ही मिले। मोबाइल में देर रात के कॉल नंबरों के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार