LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

सासाराम में निकला भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा: भक्ति भाव में डूबा शहर, भगवान के रथ को खींचने उमड़ा जनसैलाब

सासाराम में निकला भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा: भक्ति भाव में डूबा
सासाराम मे भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram :  रोहतास जिले के सासाराम में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ किया गया। इस्कॉन की ओर से आयोजित यह रथ यात्रा शहर के ऐतिहासिक गीता घाट आश्रम से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। यात्रा के निकलते ही 'जय जगन्नाथ' और 'हरे कृष्णा' के जयकारों से पूरी धर्मनगरी गूंज उठी।


रथ खींचने की मची होड़, श्रद्धालुओं ने लिया भगवान का आशीर्वाद

इस भव्य रथ यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र का सुसज्जित रथ रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान के रथ को रस्सी से खींचकर नगर भ्रमण कराया। रास्ते भर श्रद्धालुओं के बीच थोड़ी देर के लिए ही सही, लेकिन भगवान का रथ खींचने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की होड़ मची रही।


नगर भ्रमण के दौरान हुआ भव्य स्वागत, भजन-कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु

गीता घाट आश्रम से निकलकर यह रथ यात्रा सासाराम नगर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया गया। पूरे रास्ते इस्कॉन से जुड़े श्रद्धालु और आम नागरिक भगवान के मधुर भजन-कीर्तन की धुन पर नाचते-गाते और झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे।


उत्सव जैसा माहौल, भक्तिमय हुआ सासाराम का वातावरण

सासाराम में इस्कॉन के तत्वावधान में आयोजित इस विशाल धार्मिक आयोजन ने पूरे शहर के वातावरण को आध्यात्मिक और भक्तिमय बना दिया। स्थानीय लोगों के लिए यह एक बड़े उत्सव का केंद्र बना रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं ने भी भारी संख्या में उपस्थित होकर भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना की।


भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से सफल हुआ आयोजन

NSIT
Nsmch

इस रथ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं के उत्साह और इस्कॉन के भव्य प्रबंधन से पूरी यात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना और समाज में आपसी सौहार्द व भक्ति भावना को बढ़ावा देना है।

रंजन की रिपोर्ट