LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Crime - पैसे के लेनदेन पर दुकान में घुसकर स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली, करीबी दोस्त पर लगा आरोप

Bihar Crime - बिहार में दुकान में घुसकर स्वर्ण कारोबारी को बदमाश ने गोली मार दी, जिसमें घायल को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar Crime - पैसे के लेनदेन पर दुकान में घुसकर स्वर्ण कारोब

Sasaram - खबर रोहतास जिला से है। जहां नासरीगंज के इटिम्हा में एक आभूषण कारोबारी को गोली मार दी गई। घायल पंचरत्न सेठ की गंभीर स्थिति में बिक्रमगंज की एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। गोली मारने का आरोप आभूषण कारोबारी पंचरत्न सेठ के मित्र पर ही लगा है। 

बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि रविशंकर सोनी नामक एक व्यक्ति उनके आभूषण दुकान पर पहुंचा और बातचीत के दरमियान ही सीने में गोली मार दी है। आरोपी व्यक्ति आभूषण कारोबारी पंचरत्न सेठ का मित्र बताया जाता है। इन दोनों के बीच पैसे के लेनदेन भी होता रहा है। हत्या का मूल कारण क्या है? इसकी जांच की जा रही है।

Goal 2026

 बिक्रमगंज के एसडीपीओ ने बताया कि घायल पंचरत्न सेठ अभी होश में नहीं आए हैं। उनके बयान के उपरांत ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर वारदात को अंजाम क्यों दिया गया? फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 

रिपोर्ट -  रंजन कुमार