LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Govrenment fund scam - डीटीओ कार्यालय के चार कर्मियों ने कर दिया बड़ा कांड, सरकारी खाते के 2.30 करोड़ कर दिया गायब, विभाग में मचा हड़कंप

Govrenment fund scam - सरकारी फंड में आई राशि को चार कर्मियों ने मिलकर गायब कर दिया। जब ऑडिट हुआ तो इसका खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया।

Govrenment fund scam - डीटीओ कार्यालय के चार कर्मियों ने कर
चार कर्मियों ने किया करोड़ों का घोटाला- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के जिला परिवहन कार्यालय में वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। सासाराम के परिवहन विभाग में कार्यरत चार कर्मियों ने मिलकर 2 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि को सरकारी खाते में नहीं जमा कराया। इस घोटाले की जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने पुष्टि की है। 

ऑडिट में मामला उजागर होते ही समाहरणालय में हड़कंप मच गया। जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने इस संबंध में अपने ही कार्यालय के चार कर्मियों पर घोटाले का केस दर्ज कराया है। सासाराम के नगर थाना में मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस डीटीओ कार्यालय पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दी है। 

जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू के अनुसार उनके कर्मी अजय कुमार सिंह तथा अक्षय कुमार नामक दो स्टाफ ने मोटर व्हीकल टैक्स के जमा किए गए एक करोड़ 75 लाख रुपए बैंक में जमा नहीं किया। साथ ही प्रोग्रामर अनिल कुमार तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर जिसका उसका भी नाम अनिल कुमार ही है। इन दोनों अनिल कुमार ने मिलकर ई-चलान का 55 लाख रुपए बैंक में नहीं जमा किया। 

2021 से 2025 का पैसा जमा नही कराया

जब वर्ष 2021 से लेकर वर्ष 2025 के वित्तीय वर्ष की ऑडिट में हुई तो यह बात सामने आई है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया है कि आम लोगों से वसूले गए राशि को सरकार के खाते में नहीं जमा करना एक बड़ा वित्तीय अनियमितता है। जिसके बाद उन्होंने नगर थाना में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले की नजाकत को देखते हुए सासाराम एसडीपीओ दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दिया है।

NSIT
Nsmch

Report - ranjan kumar