LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar police - सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर, सभी पर चढ़ी रील बनाने की खुम्हारी, थाने में वर्दी में भोजपुरी गानों पर हथियार लहराते वीडियो वायरल

Bihar police पुलिस कर्मियों के द्वारा लगातार रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। खासकर इंस्टाग्राम पर पुलिस कर्मियों के द्वारा वर्दी तथा हथियार के साथ भोजपुरी गानों पर रील बनाई जा रही है।

Bihar police - सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर, सभी पर चढ़ी रील
पुलिसवालों का रील- फोटो : NEWS4NATION

Sasaram --  खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां बिक्रमगंज थाना के पुलिस कर्मियों के द्वारा लगातार रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। खासकर इंस्टाग्राम पर पुलिस कर्मियों के द्वारा वर्दी तथा हथियार के साथ भोजपुरी गानों पर रील बनाई जा रही है।

 बड़ी बात यह है कि रील बनाने में महिला थानों से लेकर सिपाही तक पीछे नहीं है और ज्यादातर रील थाने में या फिर ड्यूटी के दौरान बनाई जा रही है। चूंकी न्यूज4नेशन इस वायरल वीडियो की हम पुष्टि नही करता है। 

पुलिस कर्मियों का रील काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही सोनू कुमार को हथियार के साथ रील बनाते देखा जा सकता है लेकिन इसमें महिला पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं है। बिक्रमगंज थाना में स्थापित सब इंस्पेक्टर सोनी कुमारी भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर लगातार वर्दी में रील बना रही है। 

बड़ी बात है कि रील बनाने के लिए पुलिस की वर्दी में पुलिसकर्मी पुलिस की गाड़ी तथा हथियार भी प्रदर्शित कर रहे हैं। चूंकी यह वीडियो कब का है? इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन इन पुलिसकर्मियों ने अपने ही इंस्टाग्राम हैंडल से इन तमाम वीडियो को अपलोड किया है।  

NSIT
Nsmch

एसपी ने दिया जांच का आदेश

बता दे कि पुलिस मुख्यालय ने पहले ही पुलिस कर्मियों को वर्दी में रील बनाने पर ऐतराज जाहिर किया है। इसके बावजूद वर्दी, हथियार, पुलिस की गाड़ी तथा थाने के परिसर में भोजपुरी गानों पर बनाए गए रील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस वायरल वीडियो कि हम कहीं से पुष्टि नहीं करते हैं। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने इस संबंध में जांच कर बताने की बात कही है।