LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

जंगल में पुरुष सीओ के साथ गई महिला अंचलाधिकारी का भीड़ ने बनाया वीडियो, सासाराम में मचा बवाल, तीन गिरफ्तार

कैमूर की पहाड़ियों पर घूमने गए बिहार के दो अंचलाधिकारी का वीडियो बनाने और उनका रास्ता रोकने का एक मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Suryapura sasaram CO
Suryapura sasaram CO- फोटो : news4nation

Bihar News: पर्यटकों के पसंदीदा क्षेत्रों में एक कैमूर की पहाड़ियों पर घूमने गए दो अंचलाधिकारी के साथ अजीबोगरीब घटना हुई. रोहतास जिले की सूर्यपुरा अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी और सारण जिले के रिविलगंज अंचलाधिकारी कौशल कुमार को एक साथ घूमता देख कुछ युवकों ने उनका वीडियो बना लिया. दरिगांव थाना क्षेत्र के गीता घाट जंगल में सात से आठ की संख्या में आए युवकों ने दोनों की गाड़ी रोकने की कोशिश की. इतना ही नहीं वायरल वीडियो में मुंह पर गमछा बांधे युवकों ने अधिकारियों की गाड़ी के शीशे पर भी मुक्का मारकर हमला किया. इस दौरान वे काफी उग्र तरीके से दोनों अधिकारियों के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करते हुए हंगामा करते रहे. 

भीड़ की ओर से जहां दोनों महिला और पुरुष अधिकारियों को लेकर अश्लील हरकत का कथित आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया गया. वहीं सीओ के ओर से कहा गया कि वे लोग कैमूर पहाड़ी पर गीता घाट वॉटरफॉल की ओर जा रहे थे. तभी रास्ते में कुछ लफंगों ने उनकी कार को जबरन रुकवाने की कोशिश की. इतना ही नहीं वायरल वीडियो में चार के आगे सड़क पर एक बाइक को गिराकर उनका रास्ता रोकने की कोशिश की गई है. इस दौरान दोनों अंचलाधिकारी की ओर से भीड़ का विरोध किया जाता रहा. 

घटना के बाद गोल्डी कुमारी ने दरिगांव थाने में लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि  सूर्यपुरा अंचलाधिकारी ने  अपने साथ हुई इस घटना के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. वही इस संबंध में जो केस दर्ज किया गया है, उसमें 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

सवालों में पर्यटक की सुरक्षा

बता दें कि कैमूर पहाड़ी पर इन दिनों पर्यटकों का आना बड़ी संख्या में होता है. सीओ जैसे पद पर कार्यरत अधिकारियों के साथ ऐसी वारदात होने के बाद अब लोगों की चिंता बढ़ गई है. जब एक महिला अधिकारी के साथ इस तरह की घटना हो सकती है तो आम पर्यटकों के साथ समस्या बढ़ सकती है.  

NSIT
Nsmch

रंजन की रिपोर्ट