LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Road Accident In Bihar: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, काम से लौटने के क्रम में अनियंत्रित टैक्ट्रर ने रौंदा, मचा हड़कंप

Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सड़क हादसा
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : social media

Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक के बाद के सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हुई है। मामला सासाराम के बड्डी थाना क्षेत्र के झंझरा करुप गांव का है। जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिता पुत्र की मौत हो गई।  

बताया जा रहा है दोनों मृतक सफाई कर्मी थे। वो सासाराम नगर निगम क्षेत्र से सफाई कर अपने गांव चेनारी के खुडूनु कला लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को उठाकर अस्पताल लाना चाहा। लेकिन दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में आकर मच गया।

दोनों की पहचान होते ही पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तथा परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बता दें कि निर्मल तथा उसका पुत्र अमरजीत कुमार दोनों नगर निगम क्षेत्र से सफाई काम को निपटाकर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सड़क दुर्घटना में बाप-बेटे की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। 

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट