LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar road accident:रोहतास में मौत का तांडव, तिलक की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत,परिवार में कोहराम

Bihar road accident:रोहतास में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से एक ही खानदान के 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई...

Fatal road crash in Rohatas 5 dead after truck collision

Bihar road accident: रोहतास जिले के नेशनल हाईवे 319 पर अहले सुबह एक खौफनाक हादसा पेश आया, जिसने पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल पैदा कर दिया। दिनारा थाना इलाके के मठिया गांव के पास एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने ऐसी कयामत ढाई कि पिकअप और बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पांच लोगों की सांसें थम गईं।

मिली जानकारी के मुताबिक, सभी लोग चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी गांव से एक तिलक समारोह में शरीक होकर वापस लौट रहे थे। रात के करीब तीन बजे, जब लोग बस और पिकअप से उतर रहे थे, तभी अचानक मौत बनकर दौड़ता हुआ ट्रक आया और दोनों गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक मंजर में पांच लोग बुरी तरह कुचल गए।

Diarch GO

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे। मृतकों की पहचान करगहर के भगवानपुर निवासी रामव्रत सिंह, लड़की के वालिद अशोक सिंह, पिंटू सिंह और रजनीश कुमार के तौर पर हुई है, जबकि एक शख्स की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। खुशियों से भरा तिलक समारोह चंद घंटों में गम और सोग में तब्दील हो गया। घर में कोहराम मचा है, हर तरफ चीख-पुकार और आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।

इत्तला मिलते ही दिनारा थाना की पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और लाशों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल रवाना किया। क्रेन की मदद से हादसे में शामिल वाहनों को हटाया गया और पुलिस ने ट्रक, बस और पिकअप को जब्त कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर गया है।

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत