LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

तेजस्वी हाफ पैंट पहनना सीख रहे थे, तब से बिहार को चला रहे हैं नीतीश कुमार, इंजीनियर सीएम को नौंवी फेल की सलाह की जरुरत नहीं, कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले एनडीए के नेता

तेजस्वी हाफ पैंट पहनना सीख रहे थे, तब से बिहार को चला रहे है

Sasaram -खबर रोहतास जिला से है। जहां दिनारा विधानसभा क्षेत्र का एनडीए के कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। दिनारा के भलुनी भवानी धाम के पास स्थित प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री जनक राम, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह, RLM के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष आलोक सिंह के अलावा राज्य सभा सांसद शंभू शरण पटेल पूर्व सांसद कविता सिंह आदि उपस्थित हुए। 

इस दौरान NDA के नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार की उपलब्धि बताई। इस अराउंड जदयू नेता तथा पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह भी उपस्थित हुए कार्यक्रम के दौरान एनडीए के घटक दल के अलग-अलग प्रत्याशियों ने अपने अपने उम्मीदवार के पक्ष में जोर आजमाइश भी की। 

तेजस्वी यादव पर उमेश कुशवाहा का तंज


इस दौरान जातियों के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिना काम के क्रेडिट लेने वाले नेता बिहार में बहुत घूम रहे हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंजा कसते हुए कहा कि एक नौवीं फेल व्यक्ति हमारे इंजीनियर मुख्यमंत्री को सलाह दे रहा है। 

NSIT
Nsmch

उन्होंने यह भी कहा कि जब तेजस्वी यादव ठीक से हाफ पैंट पहनना नहीं जानते थे, उसे समय से हमारे नेता बिहार को चला रहे हैं। 

लालच में नहीं फंसना  है

वहीं दूसरी ओर मंत्री जनक राम ने कहा कि चुनाव के समय बहुत लोग वोट मांगने आएंगे। बहुत लोग तरह-तरह के लालच देंगे। लेकिन इन लालच में नहीं फसना है। अगर कोई पैसा देता है या कुछ प्रॉब्लम देता है, तो उसे स्वीकार कर लेना है। लेकिन वोट सिर्फ एनडीए के प्रत्याशी को देना है। 

रिपोर्ट - रंजन कुमार