LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Police: बाल-बाल बचे डीएसपी, डंपर ने उड़ा दी स्कॉर्पियो , नो-एंट्री जोन में भारी वाहन के प्रवेश से ट्रैफिक व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल

Bihar Police:नो-एंट्री जोन में घुस आए एक अनियंत्रित डंपर ने धड़धड़ाते हुए डीएसपी की स्कार्पियो को जोरदार टक्कर मार दी।

sasaram DSP narrowly escapes as dumper
बाल-बाल बचे डीएसपी- फोटो : social Media

Bihar Police: नो-एंट्री जोन में घुस आए एक अनियंत्रित डंपर ने धड़धड़ाते हुए डीएसपी (दो) कुमार वैभव की स्कार्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के करगहर मोड़ के पास हुए इस हादसे ने इलाके में अफरातफरी मचा दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया, पर गनीमत रही कि डीएसपी और उनके अंगरक्षक बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डीएसपी की टीम तकिया पुल से करगहर मोड़ की ओर आ रही थी कि तभी गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए झपटे डंपर ने स्कॉर्पियो को साइड से उड़ा दिया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग हैरान थे कि जब शहर में हर तरफ ट्रैफिक पुलिस तैनात है, तो इतना भारी वाहन नो-एंट्री में घुस कैसे गया?

सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और डंपर को जब्त कर लिया। डीएसपी वैभव ने स्पष्ट कहा कि नो-इंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश की जांच की जाएगी किसकी लापरवाही से यह नियम टूटा?

इधर अफवाहों के बीच एक नई जानकारी भी सामने आई डंपर मालिक ने दावा किया कि वाहन को अनुमंडल पदाधिकारी  की ओर से शहर में प्रवेश की अनुमति मिली थी। अब यह अनुमति असली थी या चालाकी पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मंडल ने कहा कि डंपर चालक पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा, और कागजात की पूरी जांच होगी।लोगों की चिंता भी जायज है कि जब पुलिस की गाड़ी ही सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिकों का भरोसा किस पर टिका है?

सासाराम की ये घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।