LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बिहार तरक्की करता है तो दिल्ली का दिल खुश होता है..., डेहरी ने दिल्ली सीएम ने लोजपा रामविलास प्रत्याशी सोनू सिंह के लिए मांगा वोट

बिहार तरक्की करता है तो दिल्ली का दिल खुश होता है..., डेहरी

Dehri --  रोहतास जिले के डेहरी विधानसभा क्षेत्र के इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब परिसर में एनडीए समर्थित लोजपा (रा) प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह के समर्थन में एक विशाल चुनावी जनसभा आयोजित की गई। मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंच संभालते हुए कहा जब बिहार तरक्की करता है तो दिल्ली का दिल खुश होता है और जब दिल्ली आगे बढ़ता है तो बिहार की आत्मा प्रसन्न होती है। बिहार की प्रगति अब रुकनी नहीं चाहिए। इसलिए दो नंबर के बटन पर हेलीकॉप्टर चुनाव चिन्ह दबाकर भाई सोनू सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि बिहार विकास की राह पर है और इस गति को बनाए रखने के लिए मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जाति-पात से ऊपर उठकर विकास के लिए मतदान करें।

सभा में मौजूद एनडीए नेताओं ने कहा कि एनडीए सरकार विकास और सुरक्षा की गारंटी है जबकि विपक्ष सिर्फ अराजकता और नकारात्मक राजनीति करता है। उन्होंने याद दिलाया कि बिहार पहले जंगलराज के दौर से गुजर चुका है जहां अपराध,अपहरण और चंदा वसूली का बोलबाला था। आज स्थिति बदल चुकी है और बिहार विकास की नई मिसाल लिख रहा है।

नेताओं ने आगे कहा एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एनडीए है। वहीं दूसरी ओर लालू यादव और शहाबुद्दीन जैसी सोच वाला महागठबंधन। चेहरा बदल गया है। लेकिन उनकी विचारधारा आज भी वही पुरानी है। सभा में कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी और उत्साह से यह साफ झलक रहा था कि डेहरी में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रंजन कुमार