LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

मैदान में उतरते ही गायब हो जाती है धूल! जिसने 11 गोल्ड दिलाकर बिहार पुलिस का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया

रोहतास जिले के डेहरी से एक शानदार और गर्व महसूस कराने वाली खबर सामने आई है, जहाँ बिहार पुलिस की जांबाज घोड़ी "कोमल" अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है।

मैदान में उतरते ही गायब हो जाती है धूल! जिसने 11 गोल्ड दिलाक

Dehri/Sasaram - : रोहतास के डेहरी स्थित BMP-2 कैंपस में इन दिनों अश्वरोही विशेष सैन्य पुलिस की स्टार घोड़ी "कोमल" आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। देश के कई राज्यों में अपनी जंपिंग और रेसिंग का जौहर दिखा चुकी यह घोड़ी अब तक दर्जनों मेडल बिहार की झोली में डाल चुकी है।

डेहरी के मैदान में 'कोमल' का पराक्रम

रोहतास जिले के डेहरी स्थित बीएमपी-2 (BMP-2) के मैदान में इन दिनों एक विशेष हलचल देखने को मिल रही है। अश्वरोही विशेष सैन्य पुलिस, भोजपुरी की जांबाज घोड़ी "कोमल" अपने शानदार जंपिंग और रेसिंग स्किल्स से सबको हैरान कर रही है। जब यह घोड़ी मैदान में दौड़ती है और ऊंची बाधाओं को पार करती है, तो वहां मौजूद लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। कोमल न केवल बिहार में, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक खास पहचान बना चुकी है।

गोल्ड मेडल्स की झड़ी और राष्ट्रीय पहचान

कोमल के राइडर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतिभाशाली घोड़ी ने ऑल इंडिया पुलिस कंपटीशन (All India Police Competition) में अब तक 5 बार गोल्ड और 2 बार सिल्वर मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। इसके अलावा, ऑल इंडिया पुलिस मीट और नेशनल गेम्स में कोमल ने एक दर्जन से अधिक मेडल अपने नाम किए हैं। इसकी प्रतिभा का विस्तार केवल बिहार तक सीमित नहीं है; पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों में भी इस स्टार घोड़ी ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।

सफलता की जुगलबंदी: राइडर मनोज कुमार सिंह का रिकॉर्ड

NSIT
Nsmch

कोमल की सफलता के पीछे उसके राइडर मनोज कुमार सिंह का भी बड़ा हाथ है। इस जुगलबंदी ने खेल के मैदान में पदकों का अंबार लगा दिया है। मनोज कुमार सिंह को कोमल के साथ शानदार प्रदर्शन के कारण अब तक ऑल इंडिया पुलिस मीट और नेशनल गेम्स में कुल 11 बार गोल्ड, 4 बार सिल्वर और 4 बार ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हो चुके हैं। फिलहाल, कोमल का गहन प्रशिक्षण भोजपुरी के अश्वरोही विशेष सैन्य पुलिस केंद्र में चल रहा है, ताकि आगामी प्रतियोगिताओं में भी जीत का सिलसिला जारी रहे।

Report - Ranjan kumar