LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News: स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर सासाराम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाया जलवा

Bihar News:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।..

Independence Day
स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम- फोटो : reporter

Bihar News:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार देर शाम सासाराम के फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों की धुन पर पूरा वातावरण देशप्रेम से सराबोर हो उठा। साढ़े आठ वर्ष के अद्वैत साह ने हारमोनियम पर जब देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण भी किया गया। एकल गायन श्रेणी में अद्वैत साह को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट- रंजन कुमार