LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: बिहार में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन थाना क्षेत्र में अपराधियों ने की गोलीबारी, 1 की मौत, कई घायल

Bihar News: बिहार में अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। अपराधि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला रोहतास का है। जहां अपराधी ने 3 थाना क्षेत्र में तांडव मचाया है।

3 थाना क्षेत्र में गोलीबारी
अपराधियों का तांडव- फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के रोहतास जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार की शाम अपराधियों ने खुलेआम तांडव मचाया। जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोलीबारी की घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई है। पहली घटना सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की है। जहां दरवाजे पर बैठे विक्रम सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल विक्रम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

अपराधियों का तांडव 

दूसरी घटना काराकाट थाना क्षेत्र के कौपा गांव की है, जहां रंजीत पासवान को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया है। तीसरी घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के नदी पुल के समीप की है। जहां अपराधियों ने पुरुषोत्तम कुमार नामक युवक को गोली मार दी। घायल युवक एक निजी अस्पताल में इलाजरत है।

इलाके में हड़कंप 

वहीं लगातार हो रही आपराधिक वारदातों ने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाके में दहशत का माहौल है और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

रोहतास से रंजन की रिपोर्ट