LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: सासाराम में सरेआम बेखौफ अपराधियों ने तीन युवक को ठोका, अंधाधुन फायरिंग से दहला इलाका, मचा कोहराम

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। इसी बीच सासाराम में बेखौफ अपराधियों ने तीन युवक को सरेआम गोलियों से भून दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

गोलीबारी
तीन युवकों को ठोका - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सासाराम का है। जहां शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है तो वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। वहीं एक और शख्स के घायल होने की खबर सामने आ रही है। 

सासाराम में गोलीबारी 

दरअसल, रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव में रविवार को हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। इस घटना में जोखन साह नामक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि कमलेश पासवान और अनिल नामक युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जोखन को मृत घोषित कर दिया।

Diarch GO

दो की हालत गंभीर, एक की मौत  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कमलेश पासवान अपने खेत से लौट रहे थे। उनके साथ जोखन साह और अनिल भी थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सबसे पहले कमलेश की पीठ पर गोली लगी। बीच बचाव करने पहुंचे जोखन साह को सीने में गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, अनिल के हाथ में भी गोली छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया।

दो आरोपी धराए

वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो हमलावरों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों घायल आरोपियों को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही शिवसागर थाना पुलिस और सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से अपराधियों की एक बाइक बरामद की गई है। प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट