LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News : रोहतास के अलग अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने की गोलीबारी, एक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar Crime News : रोहतास के अलग अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने गोलीबारी की घटना अंजाम दिया है. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीँ दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : रोहतास के अलग अलग थाना क्षेत्रों में बदमा
बदमाशों ने मारी गोली - फोटो : RANJAN

SASARAM : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। पुलिस एक घटना का खुलासा भी नहीं कर पाती है। तबतक अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं।  इसी कड़ी में जिले में मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोलीबारी की दो घटनाओं को अंजाम दिया। 

पहली घटना सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की है, जहां कुछ हथियारबंद अपराधियों ने विक्रमा सिंह को उनके घर के दरवाजे पर ही गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल विक्रमा सिंह को आनन-फानन में इलाज के लिए जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Diarch GO

वहीं दूसरी घटना काराकाट थाना क्षेत्र के कौपा गांव से सामने आई है, जहां रंजीत पासवान नामक एक किसान को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल किसान फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।

रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुए बताया कि कौपा गांव में हुई घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हथियार और वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण जिले में दहशत का माहौल है। आम लोगों के बीच डर और असुरक्षा का भाव बढ़ रहा है, वहीं पुलिस की कार्यशैली और अपराध नियंत्रण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट