LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Cricketer Akashdeep: इंग्लैंड में चमके क्रिकेटर आकाशदीप का सासाराम में भव्य स्वागत, जेसीबी से बरसे फूल

Cricketer Cricketer: इंग्लैंड दौरे में शानदार प्रदर्शन कर 10 विकेट झटकने वाले भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप सोमवार को अपने पैतृक गांव सासाराम के बड्डी पहुंचे।...

Cricketer Akashdeep
इंग्लैंड में चमके क्रिकेटर आकाशदीप का सासाराम में भव्य स्वागत- फोटो : reporter

Cricketer Akashdeep: इंग्लैंड दौरे में शानदार प्रदर्शन कर 10 विकेट झटकने वाले भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप सोमवार को अपने पैतृक गांव सासाराम के बड्डी पहुंचे। जैसे ही उनका काफिला वाराणसी से सासाराम पहुंचा, सैकड़ों प्रशंसक और खेल प्रेमी स्वागत को उमड़ पड़े। जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ, जेसीबी मशीन से फूल बरसाए गए और गाड़ियों का काफिला साथ चलता रहा।

Goal 2026

आकाशदीप ने कहा कि देश के लिए खेलना गर्व की बात है, और इंग्लैंड में टीम के अच्छे प्रदर्शन के बाद घर लौटकर ऐसा सम्मान पाना उनके लिए बेहद खास है। बड्डी गांव में पले-बढ़े आकाशदीप ने पहले आईपीएल, फिर टेस्ट और वनडे में अपनी पहचान बनाई। इंग्लैंड में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर उन्होंने जिले और देश का नाम रोशन किया।

NSIT
Nsmch

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप आज अपने पैतृक गांव सासाराम के बड्डी पहुंचे। जैसे ही उनका काफिला वाराणसी से सासाराम क्षेत्र में प्रवेश किया। सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी तथा स्थानीय लोगों ने इंडियन क्रिकेटर राकेशदीप का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें इंग्लैंड दौरा में आकाशदीप ने 10 विकेट लेकर पूरे दुनिया को चौंका दिया था। आकाशदीप के कारण ही भारत ने इंग्लैंड में बेहतर प्रदर्शन कर सका। ऐसे में जब इंग्लैंड के लंबे दौरे के बाद आकाशदीप अपने गांव लौटे तो लोगों ने उनका स्वागत किया है। '

आकाशदीप ने कहा कि वह देश के लिए खेलते हैं और आज गर्व हो रहा है कि जब इंग्लैंड में उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और वे घर लौटे हैं तो घर के लोग उनका स्वागत कर रहे हैं। यह काफी सम्मान और गौरव की बात है। बता दे की आकाशदीप शिवसागर के बड्डी गांव के रहने वाले हैं। उनका बचपन यही बीता है। बाद में वह पश्चिम बंगाल क्रिकेट खेलने चले गए। पहले आईपीएल, उसके बाद टेस्ट मैच और बाद में उनका चयन वनडे के लिए हुआ। आकाशदीप ने अपने तमाम मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

रिपोर्ट- रंजन कुमार