LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

रोहतास में 'सहयोग शिविर' का शंखनाद: प्रभारी मंत्री डॉ. अशोक चौधरी का अल्टीमेटम—30 दिनों में काम नहीं तो अधिकारी होंगे स्वतः निलंबित

रोहतास में 'सहयोग शिविर' का शंखनाद: प्रभारी मंत्री डॉ. अशोक

Sasaram : बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री सह रोहतास जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले में “सहयोग शिविर” का विधिवत उद्घाटन किया। “सबका सम्मान – जीवन आसान” संकल्प के तहत आयोजित यह विशेष शिविर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को राज्य की सभी पंचायतों में आयोजित किया जाएगा। रोहतास आगमन पर अरवल एवं रोहतास जिले के एनडीए कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रभारी मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।


चार पंचायतों में शिविरों का निरीक्षण और उद्घाटन

अपने दौरे की शुरुआत करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने सबसे पहले नासरीगंज प्रखंड की परसिया पंचायत में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने नोखा प्रखंड की चनकी पंचायत, संझौली प्रखंड के चांदी इंग्लिश पंचायत और सासाराम प्रखंड की करूप पंचायत में आयोजित सहयोग शिविरों का सघन निरीक्षण किया और वहां मौजूद आम लोगों से सीधा संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं।

Diarch GO


मौके पर बांटे गए राशन कार्ड और ट्राइसाइकिल

इन शिविरों के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों के ऑन-स्पॉट निष्पादन के बाद लाभार्थियों के बीच कई महत्वपूर्ण सुविधाओं का वितरण किया गया। मंत्री के हाथों योग्य लाभुकों को नए राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, राजस्व विभाग की रसीदें तथा दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल सौंपी गई। इसके अतिरिक्त, सामाजिक सरोकार निभाते हुए डॉ. अशोक चौधरी ने शिविर में दो नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी अपने कर-कमलों द्वारा संपन्न कराया।


30 दिनों की समय-सीमा तयलापरवाही पर सस्पेंशन

NSIT
Nsmch

डॉ. अशोक चौधरी ने प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि सहयोग पोर्टल के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का समाधान हर हाल में 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों का हवाला देते हुए उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का निष्पादन नहीं होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी स्वतः निलंबित (सस्पेंड) मान लिए जाएंगे।


70 फीसदी आवेदनों का हुआ सफल निष्पादन

प्रभारी मंत्री ने आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि रोहतास जिले में अब तक 36 विभागों से संबंधित कुल 2021 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1457 आवेदनों (लगभग 70 प्रतिशत) का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आज सरकार वास्तव में जनता के द्वार तक पहुंच रही है जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। दौरे के समापन पर उन्होंने जिला अतिथिगृह में एनडीए पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक एवं विकासात्मक विषयों पर अहम चर्चा की।