LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar School Dance : सरकारी गर्ल्स स्कूल में बार बालाओं का डांस, वायरल वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था को किया शर्मसार, उठे गंभीर सवाल!

Bihar News:बार बालाएं स्कूल के मंच पर भोजपुरी के अश्लील गाने पर डांस करती दिख रही हैं। ...

Bihar School Dance
सरकारी गर्ल्स स्कूल में बार बालाओं का डांस- फोटो : reporter

Bihar News:बार बालाएं स्कूल के मंच पर भोजपुरी के अश्लील गाने पर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो के अनुसार, यह घटना एक दिसंबर की बताई जाती है, जब स्कूल के पास स्थित एक बारात समारोह में नाच पार्टी बुलाए गए थे। जानकारी के मुताबिक, बारातियों के मनोरंजन के लिए इस पार्टी को आयोजित किया गया था, जिसमें बार बालाएं स्कूल के मंच पर ठुमके लगा रही थीं।रोहतास जिले के डेहरी स्थित रामारानी जैन बालिका उच्चतर विद्यालय में एक वायरल वीडियो ने सनसनी मचा दी है।

वायरल वीडियो में स्कूल का नाम और भूमि दानदाता स्व. रामारानी जैन की तस्वीर भी साफ तौर पर नजर आ रही है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा रही है, लेकिन सोशल मीडिया और इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से फैल गया है, जिससे स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। वीडियो की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है।

अब सवाल उठता है कि क्या स्कूल परिसर में बारातियों को ठहरने की अनुमति दी गई थी और अगर दी गई थी, तो एक शिक्षा संस्थान में बार बालाओं को डांस करने की अनुमति किस आधार पर दी गई? 

यह घटनाक्रम कई सवालों को जन्म देता है, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस और स्कूल प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, और यह मामला शैक्षिक संस्थाओं के सम्मान और मर्यादा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, इस वायरल वीडियो के सत्यापन का काम जारी है और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

रिपोर्ट- रंजन कुमार